अरबपति मुर्गी, साथ रखती है 6 बाउंसर्स

Published : Nov 08, 2019, 10:52 AM ISTUpdated : Nov 08, 2019, 11:03 AM IST
अरबपति मुर्गी, साथ रखती है 6 बाउंसर्स

सार

दुनिया में एक ऐसी मुर्गी है, जिसकी कुल संपत्ति साढ़े 6 अरब रुपए आंकी गई है। इस अरबपति मुर्गी के पास बंगले से लेकर करोड़ों की पर्सनल कार भी है।   

ब्रिटेन: हमारे और आपके लिए मुर्गी का मतलब है चिकन। नॉनवेज पसंद करने वाले लोग मुर्गियों को देखते ही उन्हें मारकर खाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी मुर्गी है, जिसे छूने से पहले आपको उसके 6 बाउंसर्स से टकराना होगा। इस मुर्गी के पास इतनी अधिक संपत्ति है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।  


करोड़ों की है मालकिन 
गीगू नाम की ये मुर्गी करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति है। ब्रिटेन की रहने वाली इस मुर्गी के नाम साढ़े 6 अरब से ज्यादा की संपत्ति है। इस मुर्गी की सुरक्षा के लिए 6 बाउंसर्स मौजूद हैं। इस मुर्गी के आसपास भी कोई नहीं फटक सकता है। गीगू के पास कुल 66 अरब 49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 


ऐसी आलिशान है जिंदगी 
गीगू के पास खुद का बंगला है। ये मुर्गी 24 घंटे एसी वाले कमरे में रहती है। साथ ही जब भी बाहर निकलती है, तो कार में ही चलती है। इसके सोने के लिए मखमली बिस्तर है। साथ ही इसके पास नौकरों की भी कमी नहीं है। इसकी सेवा में एक दो नहीं, बल्कि कई नौकर लगे हैं। साथ इस मुर्गी के पास पर्सनल शेफ है, जो इसके लिए खाना बनाती है।  


ऐसे बनी रईस 
दरअसल, गीगू को ये दौलत विरासत में मिली है। जिस दंपति ने गीगू को पाला, उनकी मौत हो गई है। मरने से पहले गीगू की मालकिन ने अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दी। साथ ही विरासत में लिखा कि गीगू की मौत के बाद ये सम्पति गीगू के बच्चों की होगी। 

PREV

Recommended Stories

विदाउट हेलमेट शख्स का क्यों कुछ नहीं कर पाई यातायात पुलिस, स्टील बर्ड कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर
कर्मचारी ने भेजा रोमांटिक छुट्टी का ईमेल, बॉस ने दिया उतना ही जोरदार जवाब-पढ़ें...