दो साल पहले मिली प्रेमी की मौत की खबर, आंसू सूखे ही थे कि खुली धोखे की पोल

Published : Oct 30, 2019, 09:19 AM ISTUpdated : Oct 30, 2019, 10:13 AM IST
दो साल पहले मिली प्रेमी की मौत की खबर, आंसू सूखे ही थे कि खुली धोखे की पोल

सार

पहली नजर में लगता है कि मानो यह अगाथा क्रिस्टी के जासूसी उपन्यास का कोई प्लॉट हो, लेकिन यह सच है। एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की जो दो साल पहले अपने जिस प्रेमी की मौत की खबर पाकर बेहद दुखी थी, उसने उसे एक रेस्तरां में काम करते हुए देखा।

हटके। पहली नजर में लगता है कि मानो यह अगाथा क्रिस्टी के जासूसी उपन्यास का कोई प्लॉट हो, लेकिन यह सच है। एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की जो दो साल पहले अपने जिस प्रेमी की मौत की खबर पाकर बेहद दुखी थी, उसने उसे एक रेस्तरां में काम करते हुए देखा। राचेल नाम की यह लड़की यह देख कर हैरान रह गई। राचेल जब 18 साल की थी, तभी उसने लोकल पब में काम करने वाले एक शेफ के साथ डेटिंग करना शुरू किया था। यह रिलेशनशिप बहुत ही बढ़िया था और राचेल अपने बॉयफ्रेंड को काफी पसंद करती थी। फिर परिस्थितियां तब बदलीं जब उसके बॉयफ्रेंड की जॉब चली गई।

बॉयफ्रेंड ने राचेल से कुछ पैसे कर्ज लिए
जॉब नहीं रहने पर राचेल के बॉयफ्रेंड ने उससे कुछ पैसे कर्ज के तौर पर लिए। उसने कुछ रकम वापस भी की, लेकिन बाद में उनके संबंध पहले जैसे नहीं रहे। इसके बाद उस लड़के ने राचेल के पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उसके मैसेज के जवाब देने भी बंद कर दिए। वह लड़का कुछ और लड़कों के साथ एक ही घर में रेंट पर रहता था। वे लड़के राचेल को जानते थे। उन्होंने राचेल को बताया कि उनके यहां से फर्नीचर गायब हो रहे हैं। इसके बाद बेड भी गायब हो गया। राचेल को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड को क्वीन्सलैंड के एक रिहैब सेंटर में भेजा गया, लेकिन उसे इस पर भरोसा नहीं हुआ। उसके मन में अभी भी उस लड़के के लिए चाहत बनी हुई थी।

मैसेज मिला कि उसकी डेथ हो गई
इसी बीच, एक दिन उस लड़के की मां ने राचेल को मैसेज भेजा कि उसके बेटे की डेथ हो गई है। यह जानकर राचेल बहुत दुखी हुई। इसके बाद राचेल दूसरे शहर में रहने के लिए चली गई। अपने पूर्व प्रेमी की मौत से वह दुखी तो थी, लेकिन उसे यह पता नहीं चल सका कि आखिर कैसे उसकी मौत हुई। लड़के की मां ने भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया और वह पूछ भी नहीं सकी।

अजीब सच आया सामने
दो साल के बाद राचेल  एक दोस्त के साथ अपने होमटाउन वापस आई। वे मार्केट में घूम रहे थे। इसी दौरान राचेल अपने फ्रेंड के साथ एक रेस्तरां में गई। वहां जब उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जीवित और काम करते हुए देखा तो वह शॉक्ड रह गई। वह समझ नहीं सकी कि उसे इस तरह धोखा क्यों दिया गया। लेकिन इसके पहले कि वह उससे बात करती, राचेल से कहा गया कि वह रेस्तरां से चली जाए। इसके बाद राचेल ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और पुलिस को कॉल किया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में वे उसकी कोई मदद नहीं कर सकते। 

रात में एक्स बॉयफ्रेंड की मां ने किया मैसेज
उसी रात राचेल के एक्स बॉयफ्रेंड की मां ने राचेल को मैसेज किया। उसने मैसेज में लिखा कि उसने रेस्तरां में जो सीन क्रिएट किया, उसके चलते उसके बेटे की नौकरी चली गई। राचेल इस मामले को समझ नहीं पाई। वह इस बात से हैरान थी कि जब वह जिंदा था तो उसकी मां ने क्यों कहा कि वह मर चुका है। राचेल ने कहा कि वह बस यही चाहती थी कि अपने एक्स लवर के साथ आमने-सामने बैठकर शांति से बातचीत करती और ज्यादा से ज्यादा उससे एक-दो सवाल करती।    

PREV

Recommended Stories

क्या आपने देखा Dhurandhar के गाने पर Nick Jonas का धांसू डांस, रणवीर का आया रिएक्शन
भारत में ट्रैफिक देख विदेशियों को सूझी करामात, वायरल वीडियो में देखें कैसे सिखाया सबक