मस्ती के लिए बिल्ली से की क्रूरता, लोहे की तार से बांध किया खौफनाक काम

अपनी मस्ती के लिए बेजुबान जानवरों के साथ कई बार इंसान ऐसी क्रूरता कर बैठता है कि इंसानियत पर सवाल उठ जाते हैं। मलेशिया में एक बिल्ली के साथ जो हुआ उसे देख हर किसी की रूह कांप गई। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2019 11:55 AM IST / Updated: Oct 18 2019, 01:32 PM IST

मलेशिया: आज के समय में लोग सोचते हैं कि वो एडवांस और मॉडर्न हो चुके हैं लेकिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जो इंसानियत पर भी सवाल उठा देते हैं। इसी का एक उदाहरण पिछले दिनों मलेशिया से सामने आया, जब कुछ लोगों ने बेजुबान बिल्ली के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। लोगों ने इस बिल्ली को लोहे की तार से बांध दिया। तार इतनी टाइट बांधी गई थी कि बिल्ली की बॉडी आधे हिस्से में बंट गई।  

जानकारी के मुताबिक, मलेशिया में अज्ञात शख्स ने एक अवारा बिल्ली को लोहे से बांध दिया। बिल्ली को इतनी जोर से बांधा गया था कि उसका शरीर आधे हिस्से में कट गया। बिल्ली लोगों को कराहती हुई सड़क किनारे मिली। जिसके बाद इन लोगों ने बिल्ली को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से तार को बिल्ली की बॉडी से अलग किया। तार बिल्ली के शरीर में धंस गया था। तड़पती बिल्ली को तार निकालने के बाद थोड़ी राहत मिली। 

Latest Videos

इस घटना का वीडियो मलेशिया पशु संस्थान ने फेसबुक पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि यह आवारा बिल्ली आमतौर पर देपा पांडन के ब्लॉक ए में देखी जाती थी। वहां कुछ लोग उसे खाने के लिए दे देते थे। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे, जो उसे नापसंद करते थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने ही बिल्ली के साथ ये क्रूरता की होगी। बिल्ली को काफी दिनों से देखा नहीं गया था और जब वो मिली तो इतनी बुरी हालत में थी। फिलहाल बिल्ली का इलाज जारी है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उसके जख्म काफी गहरे हैं, जिसे भरने में काफी समय लगेगा। 

नीचे देखिए वीडियो: 

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील