शख्स ने ठेले वाली महिला पर फेंक दिया गर्मागर्म दलिया, कहा- टेस्टी नहीं बनाया था नाश्ता

Published : Feb 03, 2020, 04:57 PM IST
शख्स ने ठेले वाली महिला पर फेंक दिया गर्मागर्म दलिया, कहा- टेस्टी नहीं बनाया था नाश्ता

सार

सिंगापुर में रहने वाली एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में  भर्ती करवाया गया। महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस चुका था। जब मामला खुला, तो सभी हैरान रह गए। 

सिंगापुर: दुनिया में कई तरह के सनकी लोग रहते हैं। कुछ की सनक के कारण दूसरों को काफी नुकसान हो जाता है। सिंगापुर से ऐसे ही एक सनकी का केस सामने आया। इस शख्स ने नाश्ता करने के बाद वहां मौजूद महिला का चेहरा इसलिए जला दिया कि उसे नाश्ते से शिकायत थी। उसने जो अंडा ऑर्डर किया था, वो उसके मुताबिक, ठीक से नहीं पका था। 

नाश्ता करने पहुंचा था ठेले पर 
चीनी वेबसाइट Zaobao के मुताबिक, 40 साल का  शख्स सिंगापुर के व्हाम्पो हॉकर सेंटर में नाश्ता करने पहुंचा था। उसने दलिया और ऑमलेट आर्डर किया लेकिन उसने बताया नहीं कि अंडे पूरी तरह पकने चाहिए। जब उसे नाश्ता सर्व किया गया तो वो काफी गुस्सा हो गया कर चीखने लगा।  

फिर किया खौफनाक काम 
उसे नाश्ता सर्व करने वाली 60 साल की महिला चीखने-चिल्लाने से डर गई थी। उसने शख्स को दुबारा नाश्ता सर्व करने का ऑफर दिया। लेकिन इस बीच शख्स का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने टेबल पर रखा गरमागर्म दलिया महिला के चेहरे पर फेंक दिया।  

पुलिस ने किया अरेस्ट 
महिला को थर्ड डिग्री बर्न हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शख्स की मां ने बताया कि उसके बेटे को गुस्से की समस्या है। वो गुस्से में कोई भी काम कर बैठता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।  

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO