
इंडोनेशिया: छोटे बच्चों को काफी केयर की जरुरत होती है। पेरेंट्स खुद से ही ज्यादा अपने बच्चों की जरुरत का ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार बहुत देखभाल करने के बावजूद चंद सेकंड्स के अंदर बच्चों के साथ हादसे हो जाते हैं। इसके बाद मां-बाप सिर्फ उन कुछ पलों के लिए बच्चों से ध्यान हटाए जाने को लेकर अफसोस करते हैं। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है।
गहरे जख्मों के साथ अस्पताल पहुंची बच्ची
इंडोनेशिया के काम्पुंग दारुस्सलाम बागोर में रहने वाली एक महीने की बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया। बच्ची के चेहरे पर गहरे जख्म थे। साथ ही उससे काफी खून बह रहा था। बच्ची को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे कई टांके लगाए गए। बच्ची की पहचान अकिला पुत्री रहमत के तौर पर हुई है।
बच्ची को सुलाकर नहाने गई थी मां
जब डॉक्टर्स ने जख्मों की जांच की तो पता चला कि ये चूहों द्वारा बनाए गए हैं। पता चला कि रात को बच्ची की मां ने उसे सुलाया और कमरे में सुला दिया। उस रात तेज बारिश हो रही थी। बच्ची को सुलाने के बाद मां नहाने के लिए बाथरूम चली गई। अचानक उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। मां को लगा कि उसकी नींद खुल गई होगी। लेकिन जब वो कमरे में पहुंची, तो खुद चीख पड़ी।
चूहा कुतर रहा था चेहरा
कमरे में पहुंची मां ने देखा कि बच्ची के चेहरे के पास एक बड़ा सा चूहा बैठा था। चूहा बच्ची का चेहरा कुतर-कुतर कर खा रहा था और बच्ची चिल्लाए जा रही थी। उस वक्त घर पर महिला के पति भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद महिला ने तुरंत चूहे को भगाया और बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
बच्ची को लगे कई टांके
चूहे ने बच्ची का चेहरा बुरी तरह कुतर दिया था। उसे कई टांके लगाने पड़े। साथ ही टेटनस की सुई भी लगाईं गई। फिलहाल बच्ची हॉस्पिटल में ही एडमिट है। उसकी जान खतरे से बाहर है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News