शौहर को था बीवी के चरित्र पर शक, बदसूरत बनाने को काट दी नाक

Published : Sep 18, 2019, 01:22 PM IST
शौहर को था बीवी के चरित्र पर शक, बदसूरत बनाने को काट दी नाक

सार

पाकिस्तान में एक पति को अपनी पत्नी के ऊपर गैर-मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उसके सिर के बाल साफ कर दिए और फिर उसकी नाक भी काट दी। 

पाकिस्तान: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। दोनों जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं। प्यार और भरोसे पर टिका ये रिश्ता जिंदगीभर का होता है। लेकिन अगर इस रिश्ते में शक घर कर जाता है, तो दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इसी का ताजा उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है। 

यहां रहने वाले सज्जाद अहमद को अपनी पत्नी शाजिया के चरित्र पर शक था। वो अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। लेकिन उसके दिमाग में शक इतना बैठ गया कि उसने अपनी पत्नी को बदसूरत बनाने के लिए पहले उसके सिर के बाल साफ किये। फिर चाकू से उसकी नाक काट दी। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।  

पड़ोसियों के मुताबिक, शाजिया का शौहर शक्की मिजाज का है। वो अक्सर घर पहुंचकर अपनी पत्नी की पिटाई कर देता था। छोटी बातों पर उसे रॉड से पीटता था। लेकिन सोमवार को दोनों का झगड़ा काफी बढ़ गया। लड़ाई के दौरान सज्जाद ने साजिया को गंजा कर दिया और चाकू से उसकी नाक काट दी। 

शाजिया को गंभीर हालत में लाहौर चिकित्सालय में एडमिट करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मुश्किल से ब्लीडिंग रोकी। अब एक जटिल सर्जरी के तहत डॉक्टर्स उसके चेहरे पर नकली नाक लगाएंगे। होश में आने के बाद शाजिया ने पुलिस को घटना के दिन हुई हर बात बताई। शाजिया के मुताबिक, वो अपनी बेटी के ससुराल में थी, जब ये सब हुआ। सज्जाद उसे घर वापस लेकर आया और बंद कमरे में प्लास्टिक की पाइप से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने उसे गंजा कर दिया और चाकू से उसकी नाक काट दी। इस घटना के बाद से सज्जाद फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO