
मलेशिया: पत्नी के लिए अपने पति का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की जानकारी मिलना ही दिल तोड़ने वाला होता है। ऐसे में अगर ये जानकारी तब मिले, जब महिला मौत की दहलीज पर खड़ी हो तो? ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया की रहने वाली एक महिला के साथ। जब महिला को अपने पति की करतूत का पता चला तो उसने इसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। जहां से ये पोस्ट वायरल हो गया।
क्या है वायरल पोस्ट में
फेसबुक पर शेयर की गई इस पोस्ट में महिला की पहचान छिपाई गई है। इसमें एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें महिला का पति किसी दूसरी महिला के साथ होटल रूम की बुकिंग के बारे में बात कर रहा है। साथ ही चैट को तुरंत डिलीट करने की बात भी लिखी गई है।
कैंसर के फोर्थ स्टेज पर है महिला
ये महिला कैंसर के फोर्थ स्टेज पर है। शेयर किया गया चैट उसके पति और उसकी सगी बहन के बीच है। दरअसल, आठ महीने से महिला का कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसकी वजह से वो ज्यादातर हॉस्पिटल में ही रहती थी। इस बीच अपने तीन बच्चों की देखभाल के लिए महिला ने अपनी बहन को बुला लिया था। लेकिन उसे क्या पता था कि बच्चों का ख्याल रखने की जगह उसकी बहन का अफेयर उसके पति के साथ शुरू हो जाएगा। महिला कैंसर से जंग लड़ रही थी। इधर उसके पति की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
हटाना पड़ा राइट ब्रेस्ट
महिला 16 बार कीमो थेरेपी से गुजरी। इस दौरान वो काफी कमजोर हो गई। साथ ही उसका राइट ब्रेस्ट भी हटाना पड़ा। महिला जब वापस घर आई, तो उसे अहसास हुआ कि उसके पति के नेचर में बदलाव आया है। जब उसने जानना चाहा, तो पति ने बात टाल दी। हालांकि, बाद में महिला ने अपने पति से दूसरी शादी करने को भी कहा लेकिन उसकी मौत के बाद। तब भी शख्स ने मुंह नहीं खोला।
मैसेज से खुला राज
घर आने के बाद महिला ने नोटिस किया कि उसका पति देररात तक घर से बाहर रहता है। अचानक एक दिन उसके फोन में एक मैसेज आया। जिसे पढ़ने के बाद महिला के होश उड़ गए। मैसेज से खुलासा हुआ कि उसके पति का अफेयर उसकी बहन से ही चल रहा था। इसके बाद महिला ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और उसे शेयर कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News