गरीबों के मसीहा हैं '10 रुपए वाले डॉक्टर साहब', मुफ्त में देते हैं दवाई और लगाते हैं इंजेक्शन

Published : Oct 23, 2019, 01:55 PM IST
गरीबों के मसीहा हैं '10 रुपए वाले डॉक्टर साहब', मुफ्त में देते हैं दवाई और लगाते हैं इंजेक्शन

सार

कर्नाटक में रहने वाले डॉक्टर अन्नप्पा एन बाली के नाम से ज्यादातर लोग परिचित हैं। डॉ. अन्नप्पा गरीबों के लिए मसीहा हैं। वो मात्र 10 रुपए में मरीजों का इलाज करते हैं। 

कर्नाटक: आज के जमाने में मेडिकल जगत को कुछ लोगों ने पैसे बनाने का धंधा बना लिया है। जरा सी बीमारी में भी लोगों को अच्छा-खासा पैसा खर्च करना पड़ता है। बड़े-बड़े हॉस्पिटल्स से लेकर छोटे क्लिनिक्स भी दवा और इलाज के नाम पर लोगों का खून निचोड़ लेते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो समाज के लिए मिसाल बन गए हैं। इन्हीं में से एक नाम है डॉ. अन्नप्पा का। 

समाज के लिए मिसाल 
डॉ. अन्नप्पा बेलागवी जिले के बेलहोंगल गांव में रहते हैं। वो वहीं अपने घर में मरीजों को देखते हैं। डॉ. अन्नप्पा आने वाले मरीजों से फीस के रूप में 10 रुपए लेते हैं। इस फीस में कन्सलटेंस चार्ज से लेकर दवाइयां भी शामिल है। वो इसी फीस में मरीजों को इंजेक्शन भी लगा देते हैं। गरीबों के लिए डॉ. अन्नप्पा भगवान की तरह हैं। 

हर दिन देखते हैं 100 मरीज 
डॉ. अन्नप्पा की उम्र 79 साल है। वो हर दिन 75 से 100 मरीजों को देखते हैं। लोगों के बीच वो 10 रुपए के डॉक्टर के नाम से मशहूर हैं। अपनी फीस में वो लोगों को परामर्श, दवाई भी देते हैं। अगर उनसे मिलने आने वाला मरीज बहुत गरीब है और वो 10 रुपए भी नहीं दे सकता, तो डॉ. अन्नप्पा उसका इलाज मुफ्त में करते हैं। हर दिन आने वाले मरीजों में पचास फीसदी मरीजों का इलाज वो मुफ्त में ही करते हैं।  

21 साल से दे रहे हैं सेवा 
काफी गरीबी में पढ़ाई कर डॉ. अन्नप्पा ने सर्जन के पद तक पहुंचे। 1998 में डॉ. अन्नप्पा जिला सर्जन के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद से उन्होंने 10 रुपए में मरीजों का इलाज करना शुरू किया। मरीजों के मुताबिक, डॉ. अन्नप्पा के हाथों में जादू है। उनकी दवाइयों से बीमारी में राहत मिलती है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Blinkit में कितना कमाता है डिलीवरी बॉय? पहले दिन की कमाई सुनकर छिड़ी बहस
Watch VIDEO: 7 कुत्तों का अपहरण, चोरों को सभी ने दिया चकमा, 17 km चलकर लौटे घर-एक सच्ची कहानी