एक्ट्रेस जैसी दिखने के लिए महिला ने करवाई 20 सर्जरी, अब हो गई इतनी बदसूरत

ब्राजील के साउ पाउलो में रहने वाली 27 साल की जेनिफर पाम्प्लोना अमेरिकी एक्ट्रेस किम कर्दाशियां जैसी दिखने की चाहत में मौत के मुंह तक पहुंच गई। सोशल साइट्स पर मशहूर जेनिफर ने अबतक एक्ट्रेस जैसा लुक पाने के लिए 20 सर्जरी करवाई थी। लेकिन हाल ही में करवाए गए ऑपरेशन ने उसे बदसूरत बना दिया।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2019 10:38 AM IST / Updated: Sep 13 2019, 04:17 PM IST

ब्राजील: अमेरिकी रियलिटी शो से मशहूर हुई किम कर्दाशियां अपने सिजलिंग फिगर के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दुनिया में उनके ऐसे कई फैंस हैं, जो उनके जैसे फिगर के लिए कई बार सर्जरी करवाने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं ब्राजील के साउ पाउलो में रहने वाली जेनिफर पैम्प्लोना। 

जेनिफर किम की बड़ी फैन हैं। इसी के लिए उन्होंने कई बार अपनी बॉडी के अलग-अलग हिस्सों की सर्जरी करवाई। अभी तक जेनिफर ने 20 बार सर्जरी करवाई है। हाल ही में जेनिफर ने अपने होंठ की सर्जरी करवाई। लेकिन इस बार उसे लेने के देने पड़ गए। उसकी सर्जरी फेल हो गई और उसका चेहरा मछली की तरह दिखने लगा। इसके बाद अब जेनिफर ने भविष्य में कभी सर्जरी ना करवाने का फैसला लिया है।  

अपने लेटेस्ट सर्जरी में जेनिफर ने निचले होंठ में तीन मिलीमीटर फिलर भरे थे। ऑपरेशन के बाद जब जेनिफर वापस घर आई तो उसके होंठ में तेज दर्द होने लगा। उसके होंठ से लगातार खून बह रहा था। जिसके बाद वो वापस डॉक्टर के पास गई और अपने फिलर्स निकलवा लिए। फिलर्स निकाले जाने के बाद जेनिफर के होंठ बुजुर्ग की तरह लटक गए हैं।  

किम की तरह दिखने की चाहत में अभी तक जेनिफर ने चार करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। उसने अभी तक दो बार ब्रेस्ट सर्जरी, दो नोज जॉब और कूल्हों की छह बार सर्जरी करवाई है। इसके अलावा जेनिफर ने अपने कमर से छह हड्डियां निकवाई है। ताकि उसका फिगर किम जैसा बन सके। 

हालांकि, इस बार होंठ की सर्जरी फेल होने से उसे सबक मिल गया है। जेनिफर ने कहा कि उसे सबक मिल चुका है और आगे से वो कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाएगी। 
 


 

Share this article
click me!