अमेरिका में बीवी को पीटने की है आजादी!

Published : Sep 21, 2019, 08:42 AM ISTUpdated : Sep 21, 2019, 10:59 AM IST
अमेरिका में बीवी को पीटने की है आजादी!

सार

अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। अभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की यात्रा पर हैं। इसलिए अमेरिका की चर्चा काफी हो रही है। यहां कुछ ऐसे कानून प्रचलित हैं, जिनके बारे में जानकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

वॉशिंगटन। अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। अभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के दौरे पर हैं। 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में उनका मेगा शो होने वाला है। इसे HowdyModi नाम दिया गया है। इसके चलते अभी पूरी दुनिया में अमेरिका की चर्चा हो रही है। अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां संविधान की स्थापना सबसे पहले हुई। बावजूद इसके आज भी वहां कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जान कर आपको हंसी आ जाएगी। जानते हैं इन कानूनों के बारे में।

1. महीने में एक बार कर सकते बीवी की पिटाई
अमेरिकी शहर अर्कासंस में कोई शख्स एक बार अपनी पत्नी की पिटाई कर सकता है। इसे कानूनी मान्यता प्राप्त है। लेकिन महीने में एक बार से ज्यादा पिटाई करना गैरकानूनी माना जाएगा। 

2. कपड़े सुखाने के लिए लाइसेंस जरूरी
अमेरिका के न्यूयॉर्क में रस्सी से क्लिप लगा कर कपड़े सुखाने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना देना होगा।

3. सर्दियों में नहाना गैरकानूनी
अमेरिका के ओहियो में सर्दियों में नहाना गैरकानूनी माना गया है। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे जुर्माना देना होगा।

4. औरतों के पैंट पहनने पर रोक
एरिजोना के टक्सन शहर में औरतों के पैंट पहनने पर रोक है। अगर कोई औरत वहां पैंट पहनी पाई जाती है तो इसे अपराध की श्रेणी में माना जाता है और इसके लिए दंड की व्यवस्था है। 

5. गुदगुदी करना गैरकानूनी
अमेरिका के वर्जिनिया में महिलाओं को गुदगुदी करना गैरकानूनी है। ऐसा करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

6. सोने से पहने नहाना जरूरी
अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में यह नियम है कि हर आदमी को सोने के लिए बिस्तर पर जाने से पहले नहाना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा।

7. ट्रेन में झपकी लेना है मना़
अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में ट्रेन में झपकी लेना मना है। अगर कोई व्यक्ति वहां ट्रेन के सफर के दौरान झपकी लेता पाया जाता है तो उसे जुर्माना देना होगा।

8. न्यूड सोना है अपराध
अमेरिका के मिनिसोटा शहर में नग्न होकर सोना अपराध माना गया है। अगर किसी व्यक्ति के बारे में शिकायत की गई कि वह नग्न हो कर सोता है और यह सच पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

9. शेविंग करने के लिए परमिट की जरूरत
अमेरिका के मिसूरी में किसी को भी शेविंग करने के लिए परमिट लेने की जरूरत होती है। बिना परमिट लिए शेविंग करना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर जुर्माना देना पड़ेगा।

10. रविवार को चुंबन पर मनाही
अमेरिका के हार्टफोर्ड शहर में कानून बना हुआ है कि रविवार को वहां पति-पत्नी या  प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का चुंबन नहीं ले सकते। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होती है और जुर्माना लगाया जाता है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो