पत्नी की पैडेड ब्रा पहनकर सड़क पर निकला शख्स, इस कारण की ऐसी हरकत

Published : Sep 25, 2019, 10:59 AM ISTUpdated : Sep 25, 2019, 11:04 AM IST
पत्नी की पैडेड ब्रा पहनकर सड़क पर निकला शख्स, इस कारण की ऐसी हरकत

सार

इंडोनेशिया के जंगलों में भीषण आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में धुआं भर गया है। इस कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर इस शख्स की फोटो वायरल हो रही है, जिसने धुंए से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। 

मलेशिया: अमेजन के जंगल में लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि इंडोनेशिया के जंगल में भी भीषण आग लग गई। इसका भी कारण मानव द्वारा खेती करने को जंगल जलाना ही था। आग के कारण इंडोनेशिया के आसपास के इलाकों में राख और धुआं भर गया है। प्रशासन ने लोगों से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाए रखने की अपील की है।  

ये शख्स है खास 
मलेशियन सरकार ने लोगों के बीच 5 लाख से ज्यादा मास्क बांटे हैं। ताकि लोग बाहर के धुंए से बचे रहे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स का फोटो वायरल हो रहा है। ये शख्स मलेशिया की सड़कों पर बाइक चलाता नजर आया। लेकिन धुंए से बचने के लिए इसने जो तरीका अपनाया वो सबसे ज्यादा चर्चा में है। शख्स ने मास्क की जगह मुंह पर बीवी का ब्रा बांध लिया। उसने इसे अपने हेलमेट के अंदर फंसा कर रखा था। इसके बाद लोगों ने इस फोटो पर कई फनी कमेंट्स भी किए। 

डॉक्टर्स ने बताया क्या है परफेक्ट मास्क 
इस फोटो के वायरल होने के बाद एक्सपर्ट्स ने बताया कि ब्रा या सर्जरी मास्क से आप इस धुंए से बच नहीं सकते। धुंए से बचने के लिए वहां कई तरह के मास्क अवेलेबल हैं। लेकिन डॉक्टर्स ने लोगों को परफेक्ट मास्क की जानकारी दी है। ये मास्क N95 के नाम से जाना जाता है। ये आपके चेहरे को गार्ड करता है। इसमें आपका नाम और मुंह पूरी तरह कवर्ड रहता है। हालांकि इसमें लोगों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत आती है, लेकिन ये मास्क सबसे परफेक्ट है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो