ऐसी दिखती है 23 करोड़ की मछली

आयरलैंड में रहने वाले के शख्स के जाल में 23 करोड़ रुपए की एक दुर्लभ मछली फंस गई। लेकिन उस शख्स ने मछली को बेचने की जगह जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2019 6:52 AM IST / Updated: Oct 01 2019, 02:40 PM IST

आयरलैंड: आज के समय में लोग चंद पैसों के लिए किसी को भी धोखा देने के लिए तैयार हो जाते हैं। आए दिन पैसों के लिए अपनों की हत्या तक के मामले सामने आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग आज भी मिलते हैं, जिनके लिए पैसों से ज्यादा इंसानियत मायने रखती है। 

जाल में फंसी कीमती मछली 
ऐसे ही एक शख्स हैं आयरलैंड में रेहने वाले डेव एडवर्ड्स। 29 सितंबर को डेव वेस्ट कॉर्क चार्ट्स में फिशिंग करने गए थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। काफी देर तक दोनों समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के हाथ में कुछ भी नहीं लग पा रहा था। निराश होकर दोनों ने वापस लौटने का फैसला किया। लेकिन तभी उनके जाल में कुछ फंस गया। जब उन्होंने जाल बाहर निकाला तो हैरान रह गए। उनके हाथ ब्लूफिन टूना मछली लगी थी। 

होती है इतनी खास 
आइरिश मिरर में छपी खबर के मुताबिक, डेव के जाल में 8.5 फुट की ब्लूफिन फंसी थी। ये काफी कीमती होती है। छोटी टूना की कीमत 50 हजार से एक लाख रुपए तक होती है। जो मछली डेव के जाल में फंसी थी, उसका वजन 270 किलो था। उसकी कीमत 23 करोड़ रुपए थी। जी हां, सही पढ़ा आपने। ये बेहद कीमती मछली थी। 

बेचते ही बन जाता करोड़पति 
डेव और उनके दोस्त मछली को देखते ही खुश हो गए।  अगर दोनों उस मछली को बाहर निकाल कर बेच देते तो करोड़पति बन जाते। लेकिन उन्होंने इस मछली को जाल से मुक्त कर वापस समुद्र में छोड़ दिया। डेव ने मछली को मुक्त करने की वजह बताई। उन्होने कहा कि वो मछली कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं पकड़ रहे थे। इसलिए उन्होंने मछली को पानी में छोड़ दिया।  

Share this article
click me!