दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ाया युवक, छिपकली को ठहराया जिम्मेदार

Published : Sep 10, 2019, 12:29 PM ISTUpdated : Sep 10, 2019, 12:33 PM IST
दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ाया युवक, छिपकली को ठहराया जिम्मेदार

सार

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ जो एक पार्टनर के साथ खुश रहते हैं। तो कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो एक साथ कई पार्टनर रखने में यकीन रखते हैं। लेकिन दुनिया के कुछ देशों में एक से ज्यादा पार्टनर रखना गैर-कानूनी है। 

मलेशिया: ये देश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई खूबसूरत स्पॉट्स के कारण यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। कई कपल्स यहां हनीमून मनाने भी आते हैं। लेकिन इस देश में कुछ ऐसे कानून हैं, जिन्हें तोड़ने पर लोगों को सीधे जेल भेज दिया जाता है। इन्हीं में एक नियम ये भी है कि आप एक साथ दो पार्टनर नहीं रख सकते। भले ही आप उनके साथ बंद कमरे में ही रोमांस क्यों ना कर रहे हो?

दो पार्टनर के साथ पकड़ाया युवक 
इस कानून का उल्लंघन करते हुए तेरेंगा में रहने वाला 20 साल का एक युवक पकड़ा गया। उसे एक बंद कमरे में दो युवतियों के साथ पकड़ा गया। तीनों बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पकड़े गए थे। दरअसल, मलेशिया में ये अपराध की श्रेणी में आता है। किसी ने इनके बारे में तेरेंगा रिलिजियस अफेयर डिपार्टमेंट को जानकारी दे दी। इसके बाद वहां पहुंची टीम ने रेड डालते हुए इन्हें पकड़ लिया। युवक के साथ पकड़ी गई दोनों युवतियों की उम्र 20 से 30 के बीच थी। 

बनाया अजीब बहाना 
जब टीम ने शख्स को अरेस्ट कर उससे पूछताछ की, तो उसने बहुत अजीब बहाना दिया। उसने टीम से कहा कि उसके कमरे में छिपकली थी। उसे छिपकली से काफी डर लगता था, इसलिए वो अपने कमरे में नहीं सो सकता था। इस कारण वो अपने बगल वाले फ्लैट में चला गया। वहां दो लड़कियां रहती थी। उन्होंने लड़के को अपने कमरे में सोने की परमिशन दे दी। इसलिए वो उनके साथ सोया था। 

जांच में सामने आया सच 
जब टीम ने इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि तीनों ने प्लान कर अगल-बगल घर लिया था। इन तीनों के बीच ये गैरकानूनी रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा था। लेकिन लोगों को इनपर शक हो गया, जिसके बाद उनके किसी पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी और मामला सबके सामने आ गया।  


 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO