
बीजिंग: आजतक आपने अजीबोगरीब शादियों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप हैरान हो जाएंगे। इस मामले में चीनी एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही भी शामिल है। यहां रहने वाले एक शख्स ने चीनी सरकार द्वारा चलाई गई एक खास योजना का लाभ उठाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 46 बार शादी की। जिसमें 2018 से अब तक की गई 23 शादियां भी शामिल है। ये सारी शादियां सरकार की एक योजना के तहत मुफ्त मकान पाने के लिए की गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वो अपनी पत्नियों को तलाक भी दे देता था।
चल रहा था पूरा नेटवर्क
पूर्वी जेझियांग प्रांत में विकास परियोजना के तहत सरकार ढहाए गए मकानों के लिए इलाके में रहने वालों को 40 वर्ग मीटर का मकान देने की एक योजना लायी। इसी योजना में इस चालाक परिवार ने फर्जीवाड़ा किया।सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को बताया कि जालसाजी की शुरुआत तब हुई जब पान नामक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी शी से फिर शादी रचा ली ।उन्होंने छह मार्च को फिर विवाह करने का फैसला किया क्योंकि शी स्थानीय गांव की निवासी थी और मुफ्त मकान के लिए वहां के कागजात की जरूरत थी। छह दिन बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया और शी को मकान की अनुमति मिल गयी ।
जालसाजी में शामिल पूरा परिवार
इस परिवार ने बार-बार यही तरकीब अपनायी गयी। कुछ दिन बाद 15 दिन के भीतर उन्होंने अपने दो रिश्तेदार से शादी की और तलाक दे दिया ।इस तरह चचेरे भाइयों, भाइयों और बहनों को मिलाकर कुल 23 बार शादी की गयी और एक दूसरे को तलाक दिया गया।संदेह होने के बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की । हालांकि संदिग्धों ने अपनी इस कार्रवाई पर खेद जताया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News