
फिलीपींस: दुनिया के किसी भी कोने में शायद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भारत में जहां एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले सामने आते जा रहे हैं, वहीं अब फिलीपींस से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
महिला का अंग्रेजी बोलना आया नापसंद
यहां रहने वाले 21 साल के लॉयड बगटोंग ने मॉल में एक महिला को दर्दनाक मौत दी। महिला को मारने के पीछे का कारण उससे भी ज्यादा शॉकिंग। दरअसल, महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही थी। यही शख्स को पसंद नहीं आया और उसने महिला की जान ले ली।
मारने से पहले किया रेप
महिला का शव लड़के के घर से थोड़ी दूर पर मिला था। जब पुलिस ने महिला के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वो मौत से पहले एक मॉल में गई थी। मॉल के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने महिला को आरोपी से बातचीत करते देखा था। इसके बाद महिला गायब हो गई। जब पुलिस ने युवक को पकड़ा, तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि महिला को मारने से पहले उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
निकालकर खा गया भेजा
जब पुलिस को महिला का शव मिला, उस समय उसके ऊपर कपड़े नहीं थे। साथ ही महिला के हाथ बंधे थे और सिर गायब था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वो महिला को लेकर आया, तब वो काफी नशे में था और भूखा था। रेप के वक्त महिला इंग्लिश में काफी कुछ बोल रही थी। इससे शख्स चिढ़ गया। उसने महिला की जान ले ली और फिर उसका सिर काटकर घर ले आया। घर आकर उसने चावल पकाया और उसके साथ महिला के सिर से ब्रेन निकालकर खा गया।
मानसिक रोगी है आरोपी
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। साथ ही उसके दिमागी हालात का भी पता लगाया जा रहा है। मात्र अंग्रेजी बोलने के कारण जिस तरह उसने महिला की हत्या की, वो काफी शॉकिंग है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार है और काफी कोशिशों के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल पा रही है। इस कारण वो सनकी हो चुका है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News