
चीन: कहते हैं प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। चाहे प्यार किसी और की बीवी से ही क्यों ना हो जाए? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इमारत की चौथी मंजिल से लटका दिख रहा है वो भी बिना कपड़ों के।
प्रेमिका से पहुंचा था मिलने
अभी तक शख्स की पहचान सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ये शख्स अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। तब उसकी प्रेमिका घर पर अकेली थी। दोनों प्यार के खुमार में डूबे ही थे कि तभी महिला का पति घर पहुंच गया।
घरवाले के सामने भगाया गया बाहरवाला
पति के आते ही महिला ने शख्स को अपने फ्लैट की खिड़की के बाहर लटका दिया। हड़बड़ाहट इतनी कि शख्स कपड़े तक नहीं पहन पाया। लोगों की नजर अचानक फोर्थ फ्लोर पर टंगे न्यूड इंसान पर पड़ी। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया।
चौथे तले से कूदा शख्स
शख्स कुछ देर तो खिड़की से लटका रहा। लेकिन इसके बाद उसने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में शख्स की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। साथ ही लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया। इस वीडियो को दो दिन पहले ही ट्विटर पर शेयर किया गया है, जहां से इसे 44 लाख बार देखा गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News