घने जंगल में मिला पुराना प्लेन, दरवाजा खोलते ही हैरान हो गए लोग

Published : Dec 17, 2019, 01:30 PM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 07:24 PM IST
घने जंगल में मिला पुराना प्लेन, दरवाजा खोलते ही हैरान हो गए लोग

सार

अमेरिका के ऑरेगोन में एक शख्स ने पुराने प्लेन के साथ जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। इस प्लेन का दरवाजा खुलने के बाद लोगों ने जो देखा, वो हैरान करने वाला था। साथ ही इस क्रिएटिविटी ने शख्स को भी मशहूर कर दिया। 

अमेरिका: अगर आपको अचानक जंगलों में प्लेन नजर आए, तो जाहिर है आप हैरान हो जाएंगे। आखिर जंगल के बीचोबीच में कोई प्लेन कैसे आ सकता है? लेकिन अमेरिका के ऑरेगोन में रहने वाले ब्रूस कैंपबेल ने जंगल के बीचोबीच अपना प्लेन रखवाया। इसके बाद उन्होंने प्लेन के साथ जो किया, वो उन्हें मशहूर कर रहा है।  

रिटायर्ड इंजीनियर है शख्स 
ब्रूस रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर। हैं साथ ही उनकी क्रिएटिविटी भी जबरदस्त है। उन्हें पुरानी चीजें रिनोवेट करने का काफी शौक है। यही सोचकर उन्होंने पिछ्ले ऑरेगोन में चार हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसके बाद उन्होंने पुराना प्लेन खरीदा। जिसे अपने आइडिया और विजन से उन्होंने घर में बदल दिया। 

खरीदी पुरानी बोइंग 727 
ब्रूस ने जमीन लेने के बाद 67 लाख रुपए में ओलिंपिक एयरवेज बोईंग 727 खरीदी। ये प्लेन कई सालों से एथेंस एयरपोर्ट पर खड़ी थी। उसे उन्होंने खरीद लिया। जिसे उन्हें जंगल तक खुद ही ले जाना पड़ा। एथेंस से इस प्लेन को अमेरिका तक लेकर आना सबसे मुश्किल काम था। इसमें ब्रूस को 81 लाख रुपए खर्च करने पड़े। 

अकेले रहते हैं प्लेन में 
ब्रूस ने इस प्लेन का कायाकल्प कर दिया। अंदर उन्होंने अपना पूरा घर ही बसा किया है। उन्होंने इंटीरियर पर काफी काम किया है। ब्रूस प्लेन में ही सोते हैं। इसके अलावा अंदर दो टॉयलेट्स भी हैं। अंदर काम की सारी सुविधाएं मौजूद है। ब्रूस प्लेन के अंदर मौजे पहनकर जाते हैं। वो अंदर जूते-चप्पल नहीं पहनते। इस प्लेन की काफी चर्चा हुई। लोग इस प्लेन को देखने दूर-दूर से आते हैं। प्लेन अपनी खासियत के कारण भी चर्चा में है। ब्रूस ने इसे पूरी तरह रिनोवेट कर दिया। रात में ये प्लेन काफी खूबसूरत नजर आता है। 

PREV

Recommended Stories

Indigo Flight Cancellation: गोवा में गुजरातियों का गजब कांड? वीडियो देख नाचने का करेगा मन!
Watch Video: ससुराल के लिए निकली दुल्हन का एक अंदाज देख दूल्हा बोला- भगवान बचाए