
नई दिल्ली: यहां रहने वाला एक युवक जिम जाने के चक्कर में जेल ही पहुंच गया। दरअसल, जिम की मेंबरशिप के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया।
22 साल के फुरकान को सेहत बनाने की सनक सवार हुई। इसके लिए उसने जिम जाने की सोची। लेकिन जिम के मेंबरशिप चार्ज जानने के बाद उसके होश उड़ गए। साथ ही प्रोटीन पाउडर और दूसरे सप्लीमेंट्स खरीदने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं थे। इस कारण उसने चोरी करना शुरू कर दिया। वो चोरी कर पैसे जुटाना चाहता था ताकि वो जिम जाकर बॉडी बना सके।
फुरकान ने 17 जुलाई को एक घर में चोरी की थी। उसने वहां से अलमारी तोड़ 550 ग्राम सोना चुरा लिया था। इसके अलावा उसने एक किलो सौ ग्राम चांदी और डेढ़ लाख रुपए भी चुराए थे। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। अब जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया, तब जाकर उसने जिम जाने वाली बात का खुलासा किया। इसके बाद से ही इस अजीबोगरीब चोरी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News