मंडप एक, दूल्हा एक, दुल्हन अनेक

Published : Oct 01, 2019, 09:59 AM ISTUpdated : Oct 01, 2019, 11:13 AM IST
मंडप एक, दूल्हा एक, दुल्हन अनेक

सार

कहते हैं कि प्यार किसी एक से होता है और शादी भी किसी एक से ही होती है, लेकिन एक युवक दो गर्लफ्रेंड्स के प्यार में कुछ इस कदर पागल हो गया कि उसने दोनों से शादी कर ली।  

मलेशिया। कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो किसी को भी हैरत में डाल देती हैं। आम तौर पर प्यार किसी एक से होता है और शादी भी किसी एक से ही होती है, लेकिन इसे क्या कहेंगे कि कोई युवक दो गर्लफ्रेंड्स से इस कदर प्यार करने लगे कि किसी एक के बिना रह पाना उसके लिए मुश्किल हो जाए। इतना ही नहीं, इसे तो अजीबोगरीब ही कहा जाएगा कि कोई एक साथ दो गर्लफ्रेंड्स से शादी रचा ले और उनमें से किसी को इसे लेकर कोई  परेशानी भी नहीं हो। मलेशिया के सेम्पोर्ना में एक ऐसी ही घटना हुई है। वहां एक युवक को दो लड़कियों से इस कदर प्यार हो गया कि वह किसी एक से भी दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसके बाद उसने उन दोनों लड़कियों से शादी करने का फैसला किया और एक ही साथ शादी रचा ली। इससे वहां लोग काफी हैरत में हैं। फेसबुक पर जब इस अनोखी शादी की पोस्ट डाली गई तो वायरल हो गई और कुछ ही देर में वह 5,000 बार शेयर की गई। 

कब हुई यह शादी
यह शादी सेम्पोर्ना के काम्पुंग बुकास में 27 सितंबर को हुई। दूल्हे के कजिन ने इस शादी की फोटोज फेसबुक पर डाली, जिसमें दूल्हा अपनी दोनों दुल्हनों के साथ ट्रेडिशनल पोशाक में शादी की रम्में निभाता दिखा। इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। पहले भी लोग दो या ज्यादा शादियां करते रहे हैं, पर ऐसा वे एक शादी करने के बाद करते हैं। अब तक शायद ही किसी ने एक ही साथ दो लड़कियों से शादी की हो और दोनों इसके लिए खुशी से तैयार भी हों। इससे ही लोग अचंभित हैं।

कैसे हुआ दो लड़कियों से प्यार
दो लड़कियों से शादी की यह खबर चाइना प्रेस में पब्लिश हुई है। खबर के मुताबिक, युवक मलेशिया के सबाह स्टेट की राजधानी कोटा किनाबालु के एक टूरिज्म सेंटर में काम करता था। पहले उसे वहीं काम करने वाली एक लड़की से प्यार हुआ। उसके साथ उसने इंगेजमेंट भी कर ली। इसके बाद उसी सेंटर में काम करने वाली एक दूसरी लड़की से भी उसे प्यार हो गया। वह युवक कहने लगा कि उसे दोनों से इतना प्यार है कि वह किसी एक के बिना नहीं रह सकता। फिर उसने दोनों से एक साथ शादी करने का फैसला किया। उन दोनों लड़कियों को भी इस पर कोई ऐतराज नहीं था। दोनों युवतियां भी इस शादी के लिए तैयार हो गईं। युवक एक-एक रात दोनों युवतियों के साथ बिताएगा। इतना ही नहीं, तीनों एक ही घर में भी रहेंगे। इंटरनेट और सोशल साइट्स पर यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है।    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO