रोज 1 लीटर दूध की चाय पीता था शख्स, हो गया खौफनाक हाल

Published : Sep 27, 2019, 11:52 AM IST
रोज 1 लीटर दूध की चाय पीता था शख्स, हो गया खौफनाक हाल

सार

चीन में रहने वाले एक शख्स को चाय पीने की लत महंगी पड़ गई। आज ये शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। दरअसल, इस शख्स को दूध की चाय का काफी शौक था। लेकिन उसे क्या पता था कि ये शौक उसे मौत के मुंह तक पहुंचा देगी। 

चीन: भारत में लोगों के दिन की शुरुआत बिना चाय के होती ही नहीं है। हर गली-मोहल्ले में आपको चाय की टपरी नजर आ जाएगी। वहीं विदेशों में लोग काली चाय पीना पसंद करते हैं। काली चाय दूध की चाय से ज्यादा हेल्दी होती है। क्या आपको भी दूध वाली चाय काफी पसंद है? अगर हां, तो सतर्क हो जाइये। 

चीन से सामने आया खौफनाक मामला 
चीन के फुजोउ में रहने वाले एक शख्स को दिनभर में एक लीटर दूध की चाय पीना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि इस शख्स को पेट की समस्या थी। उसने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और उसकी हालत खराब होती गई। वो कुछ भी खा नहीं पा रहा था। इसके बाद वो पूरे दिन में एक लीटर दूध की चाय पीने लगा और सिर्फ केक खाने लगा। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि ऐसा करना उसके लिए और भी ज्यादा जानलेवा साबित हो जाएगा। 

कोमा में पहुंच गया

लंबे समय तक मात्र चाय और केक खाने से उसकी हालत काफी बिगड़ गई। खाने में चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण घर पर वो बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो पता चला कि वो कोमा में चला गया है। जांच में पता चला कि उसकी बॉडी के कई ऑर्गन भी फेल हो गए थे। गनीमत थी कि डॉक्टर्स ने समय पर उसका इलाज कर उसकी जान बचा ली। 
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO