इस साल यहां नहीं जलेगी होलिका, लोगों ने बनाया कोरोना का पुतला, शुभ मुहूर्त में कर देंगे स्वाहा

Published : Mar 09, 2020, 05:20 PM ISTUpdated : Mar 09, 2020, 05:22 PM IST
इस साल यहां नहीं जलेगी होलिका, लोगों ने बनाया कोरोना का पुतला, शुभ मुहूर्त में कर देंगे स्वाहा

सार

इस बार होली में लोगों के अंदर थोड़ा कम उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। कारण कोरोना का कहर। लेकिन भारत में इसका भी उपाय देखने को मिला। वो भी मजेदार अंदाज में। 

हटके डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के 91 देशों तक पहुंच चुका है। भारत में भी इसके संदिग्ध मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। इस साल कोरोना के कारण लोगों में होली को लेकर कम उत्साह है। लेकिन इस बीच मुंबई से एक तस्वीर सामने आई। इस बार यहां होलिका की जगह कोरोनासुर को जलाया जाएगा। 

होलिका की जगह होगा इसका दहन 
इस पुतले को मुंबई के वर्ली में बनाया गया है। इसे कोरोना वायरस के तौर पर पेश किया गया है। लेकिन सबसे मजेदार तो इसे दिया गया नाम है। लोगों ने पुतले के नीचे कोरोनासुर लिखा है। साथ ही इस पुतले के हाथ में एक सूटकेस भी है। इसपर आर्थिक मंडी लिखा है। 

होली कर रहे अवॉयड 
बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 43 मामले सामने आ चुके हैं। लोगों से कई तरह की सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है। ऐसे में कई लोग होली खेलने से कतरा रहे हैं। लोगों से सूखी होली खेलने की अपील की गई है। इस बीच इस पुतले की तस्वीर वायरल हो रही है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Viral Video: EV कार, घर का खाना... फिर भी ₹2.2 लाख मंथली खर्च? पुणे की महिला ने बताया पूरा हिसाब
19 Minute 34 Second Viral Video: 19 मिनट 34 सेकेंड वीडियो में क्यों बढ़ी लोगों की दिलचस्पी, 3 काम जो पड़ सकते हैं भारी