
हटके डेस्क: जीएमबी आकाश नाम के फेसबुक पेज पर लोगों की प्रेरणादायक कहानियां शेयर की जाती है। मिता की कहानी भी इसपर शेयर की गई है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग मिता की इस कहानी से जहां भौचक हैं, वहीं इसके अंत से काफी खुश हैं। मिता की कहानी काफी प्रेरणादायक है।
13 में हुआ था निकाह
अपनी कहानी बताते हुए मिता लिखती है कि उसे 13 साल की उम्र में अचानक पता चल कि उसके पिता उसका निकाह एक ऐसे शख्स से तय कर रहे हैं, जिसे वो चचा कहती थी। यह शख्स उसके अब्बू की उम्र का था। वह जिसे चाचा कहती थी, उसने कई बार उसे आशीर्वाद दिया था। अब वह उससे शादी कर रहा था। मां के विरोध के बावजूद ये निकाह हो गया और मिता बुजुर्ग की बीवी बन गई।
हर रात हुआ दुष्कर्म
शादी के बाद के समय को याद कर मिता भावुक हो जाती है। उसने लिखा कि वह शख्स हर रात उसे छूता था। वह 13 साल की थी। कुछ ही समय बाद वह प्रेग्ननेंट हो गई। फिर भी दुष्कर्म चलता ही रहा। दिनभर काम करने के बाद रात को हैवान उसे पीटता और फिर दुष्कर्म करता। इसी बीच मिता का अबॉर्शन हो गया। बच्चा गिरने के बाद जब मिता घर आई, तो उसके शौहर ने उसे काफी पीटा।
पढ़ाई की कोशिश थी दर्दनाक
बच्चे को खोने के बाद मिता ने छिपकर पढ़ाई करना शुरू किया। एक दिन उसके शौहर ने उसे पढ़ते हुए देख लिया। जिसके बाद उसकी काफी पिटाई हुई। मारपीट का सिलसिला चलता रहा। इस बीच मिता ने शौहर का घर छोड़ दिया और मां के पास आ गई। कुछ समय बाद मिता के शौहर में उसे तलाक दे दिया। 15 की उम्र में तलाकशुदा हुई मिता की जिंदगी तबाह हो चुकी थी।
अम्मी बनी सहारा
घर पर रह रही बेटी को देख पिता ने उसे काफी कोसा। लेकिन वो मिता की अम्मी थी, जिसनें उसका साथ नहीं छोड़ा। कुछ समय बाद मिता के पिता भी इस बात को समझ गए और एक दिन अपनी बेटी के लिए लिफाफा लेकर पहुंचे। जिसमें कलम और एक चिट्ठी थी। इसमें लिखा था कि अगले साल से उसे स्कूल जाना है। इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News