
फ्रांस: किसकी किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं कह सकता। पल भर में किस्मत किसी को करोड़पति से सड़क तक ला सकती है, तो किसी गरीब को करोड़पति भी बना सकती है। इसी किस्मत ने फ्रांस में रहने वाली एक महिला की किस्मत बदल दी। लंबे समय से गरीबी में जी रही इस महिला को पता ही नहीं था कि उसके घर में करोड़ों की कीमत वाली पेंटिंग मौजूद है।
सालों से किचन में लगी थी पेंटिंग
इस घटना ने महिला को एक झटके में करोड़पति बना दिया। पूरा मामला फ्रांस के कॉम्पेनियन शहर का है। यहां फिलोमैन वोल्फ नाम की एक महिला रहती है। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके घर में कई सालों से किचन में एक तस्वीर लगी हुई थी। इस तस्वीर को उन्होंने धार्मिक प्रतिक समझकर टांग रखा था। इसे वो साधारण पेंटिंग समझते थे। लेकिन उनको बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये पेंटिंग दरअसल करोड़ों की थी।
घर बेचने के दौरान खुली असलियत
फिलोमैन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।इस साल जून में उसने घर बेचने का फैसला किया। तब जाकर उन्हें इस पेंटिंग की कीमत की जानकारी हुई। दरअसल, ये घर 1960 का बना हुआ था। महिला ने घर के सामान की नीलामी के लिए विशेषज्ञों को बुलाया था। उस दौरान उसे पता चला कि ये पेंटिंग 13वीं सदी की है। इसकी कीमत 31 करोड़ से 46 करोड़ रुपए आंकी गई। इसे 1280 में इटली के मशहूर पेंटर चिमाबुए ने बनाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News