सालों से रसोई में टंगी थी ये पेंटिंग, एक ही झटके में महिला को बना दिया करोड़पति

फ्रांस में रहने वाली एक महिला के किचन में टंगी एक पेंटिंग ने उसकी जिंदगी बदल दी। उसे पता भी नहीं था कि सालों से जो पेंटिंग उसके किचन में लगी थी, वो बेहद कीमती थी। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2019 11:03 AM IST

फ्रांस: किसकी किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं कह सकता। पल भर में किस्मत किसी को करोड़पति से सड़क तक ला सकती है, तो किसी गरीब को करोड़पति भी बना सकती है। इसी किस्मत ने फ्रांस में रहने वाली एक महिला की किस्मत बदल दी। लंबे समय से गरीबी में जी रही इस महिला को पता ही नहीं था कि उसके घर में करोड़ों की कीमत वाली पेंटिंग मौजूद है। 

सालों से किचन में लगी थी पेंटिंग 
इस घटना ने महिला को एक झटके में करोड़पति बना दिया। पूरा मामला फ्रांस के कॉम्पेनियन शहर का है। यहां फिलोमैन वोल्फ नाम की एक महिला रहती है। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके घर में कई सालों से किचन में एक तस्वीर लगी हुई थी। इस तस्वीर को उन्होंने धार्मिक प्रतिक समझकर टांग रखा था। इसे वो साधारण पेंटिंग समझते थे। लेकिन उनको बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये पेंटिंग दरअसल करोड़ों की  थी। 

Latest Videos

घर बेचने के दौरान खुली असलियत 
फिलोमैन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।इस साल जून में उसने घर बेचने का फैसला किया। तब जाकर उन्हें इस पेंटिंग की कीमत की जानकारी हुई। दरअसल, ये घर 1960 का बना हुआ था। महिला ने घर के सामान की नीलामी के लिए विशेषज्ञों को बुलाया था। उस दौरान उसे पता चला कि ये पेंटिंग 13वीं सदी की है। इसकी कीमत 31 करोड़ से 46 करोड़ रुपए आंकी गई। इसे 1280 में इटली के मशहूर पेंटर चिमाबुए ने बनाया था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल या ईरान? जानें दोनों देशों में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, किसके पास कितना हथियार?
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
दुश्मनों पर काल बनकर क्यों कहर बरपा रहा इजराइल, ये हैं वो 15 वजह
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।