सल्लू मियां के कारण चर्चा में आया पेरिस 2024 का लोगो, लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

Published : Oct 29, 2019, 05:41 PM IST
सल्लू मियां के कारण चर्चा में आया पेरिस 2024 का लोगो, लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

सार

सोशल मीडिया पर किसी भी नई चीज को कई बारे ट्रोल कर दिया जाता है। ट्रोलिंग का नया शिकार हुआ है पेरिस 2024 ओलंपिक का लोगो। लोग इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।   

नई दिल्ली: ओलंपिक गेम्स काफी प्रतिष्ठित है। इसके लिए खिलाड़ी कई सालों तक प्रैक्टिस करते हैं। 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स का लोगो पिछले दिनों लॉन्च किया गया था। लेकिन कुछ ही समय में इसे ट्रोल कर दिया गया। लोगों ने अलग-अलग चीजों से इसे कंपेयर कर दिया।  

ऐसा दिखता है लोगो 
21 अक्टूबर को पेरिस 2024 नाम से बने ट्विटर ऑफिसियल आईडी ने इसका लोगो लॉन्च किया। इसमें एक चेहरा बना है, जिसके नीचे Paris 2024 लिखा है। इसके अलावा इनमें ओलिंपिक गेम्स के 5 रिंग भी बने हैं। इसे अभी तक ढाई मिलियन लोगों ने देखा है।  

शुरू हो गए ट्रोलर्स 
जैसे ही लोगो को लॉन्च किया गया, वैसे ही इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। कई लोगों को इसमें तेरे नाम मूवी के राधे भैया की झलक दिखी। जिस तरह राधे भैया का हेयरस्टाइल था, उस कारण लोगो का मजाक बन रहा है। 

टिंडर से भी किया कंपेयर 
कई लोगों ने टिंडर के लोगो से ओलंपिक लोगो को कंपेयर कर दिया। 

इसके अलावा भी लोगों ने जमकर इसके मजे लिए। नीचे देखिये शेयर किए गए ऐसे ही मजेदार कमेंट्स... 
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो