
मेक्सिको: विदेशों में रेप जैसे जुर्म के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। इस कारण वहां इन अपराधों की संख्या थोड़ी कम है। बात अगर भारत की करें तो पिछले कुछ सालों में यहां दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, अब यहां दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द सजा देने की कोशिश की जाती है।
जनता ने सुनाई सजा
हाल ही में मेक्सिको से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कुछ लोगों ने एक शख्स को एक महिला के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है। लोगों ने उसे पकड़ कर खुद सजा देने का फैसला लिया।
खौफनाक सजा
लोगों ने शख्स को पकड़ कर उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसके कपड़े भी उतार दिए। पहले तो भीड़ ने उसकी पिटाई की। लेकिन जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने पिटबुल को बुलाकर शख्स के प्राइवेट पार्ट कटवा दिए। कुत्ते ने शख्स के ऊपर अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह काट लिया।
चीखता रहा शख्स
वीडियो में शख्स लगातार मदद की गुहार लगा रहा था। वो लोगों से उसे छोड़ देने की अपील कर रहा था। लेकिन लोग लगातार उसे टॉर्चर कर रहे थे। कुछ देर के बाद उन्होंने दूसरे कुत्ते को भी बुला लिया। हालांकि, उसने शख्स को कुछ नहीं किया। इस पूरी घटना को वहीं खड़े एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया।
लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले
ये वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है। मेक्सिको में इन दिनों मॉब लिंचिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये लोग अपराधियों को खौफनाक सजा तो देते ही हैं, साथ ही इसका वीडियो बनाकर शेयर भी करते हैं, ताकि दूसरे ऐसी गलती ना करे। बता दें कि यहां महिलाओं के साथ रेप के मामलों में बढ़त के बाद पब्लिक ही अपराधियों को सजा दे रही है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस भी इन मामलों में कुछ नहीं कर पा रही है।
अपराध का गढ़ बना मेक्सिको
यहां इस साल अभी तक 17 हजार लोगों का मर्डर हुआ है। इस लिहाज से फिलहाल अपराध के मामलों में ये देश सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा यहां किडनैपिंग, छेड़खानी और रेप के मामले भी बढ़े हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News