कुत्ते ने काटे रेपिस्ट के प्राइवेट पार्ट

भारत में बलात्कार की दर में तेजी से इजाफा हुआ है। अगर रेपिस्ट पकड़ा भी जाता है, तो लड़की को इंसाफ मिलने में सालों लग जाते हैं। लेकिन मेक्सिको में लोगों ने एक रेपिस्ट को जो सजा दी, शायद उसके बाद कोई भी ऐसा गुनाह करने से पहले सौ बार सोचेगा।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2019 7:26 AM IST / Updated: Sep 12 2019, 11:23 AM IST

मेक्सिको: विदेशों में रेप जैसे जुर्म के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। इस कारण वहां इन अपराधों की संख्या थोड़ी कम है। बात अगर भारत की करें तो पिछले कुछ सालों में यहां दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, अब यहां दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द सजा देने की कोशिश की जाती है। 

जनता ने सुनाई सजा 
हाल ही में मेक्सिको से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कुछ लोगों ने एक शख्स को एक महिला के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है। लोगों ने उसे पकड़ कर खुद सजा देने का फैसला लिया। 

Latest Videos

खौफनाक सजा 
लोगों ने शख्स को पकड़ कर उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसके कपड़े भी उतार दिए।  पहले तो भीड़ ने उसकी पिटाई की। लेकिन जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने पिटबुल को बुलाकर शख्स के प्राइवेट पार्ट कटवा दिए। कुत्ते ने शख्स के ऊपर अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह काट लिया।  

चीखता रहा शख्स 
वीडियो में शख्स लगातार मदद की गुहार लगा रहा था। वो लोगों से उसे छोड़ देने की अपील कर रहा था। लेकिन लोग लगातार उसे टॉर्चर कर रहे थे। कुछ देर के बाद उन्होंने दूसरे कुत्ते को भी बुला लिया। हालांकि, उसने शख्स को कुछ नहीं किया। इस पूरी घटना को वहीं खड़े एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया। 

लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले 
ये वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है। मेक्सिको में इन दिनों मॉब लिंचिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये लोग अपराधियों को खौफनाक सजा तो देते ही हैं, साथ ही इसका वीडियो बनाकर शेयर भी करते हैं, ताकि दूसरे ऐसी गलती ना करे। बता दें कि यहां महिलाओं के साथ रेप के मामलों में बढ़त के बाद पब्लिक ही अपराधियों को सजा दे रही है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस भी इन मामलों में कुछ नहीं कर पा रही है।  

अपराध का गढ़ बना मेक्सिको 
यहां इस साल अभी तक 17 हजार लोगों का मर्डर हुआ है। इस लिहाज से फिलहाल अपराध के मामलों में ये देश सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा यहां किडनैपिंग, छेड़खानी और रेप के मामले भी बढ़े हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री