मौत के बाद समुद्र में दफनाया गया था लादेन, 8 साल बाद इस हाल में मिला किनारे

Published : Oct 14, 2019, 03:00 PM IST
मौत के बाद समुद्र में दफनाया गया था लादेन, 8 साल बाद इस हाल में मिला किनारे

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये खबर वायरल हो रही है कि लंदन में रहने वाले एक कपल को छुट्टी के दौरान समुद्र के किनारे कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन मिला है। आइए, जानते हैं ये पूरा मामला। 

लंदन: ओसामा बिन लादेन के आतंक से पूरी दुनिया एक समय कांप गई थी। अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद इस हैवान का नाम दुनिया के सामने आया था। इस हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। स्टील की इमारतों में विमान के टकराने और इसमें हुई मौतों के पीछे का मास्टर माइंड था ओसामा बिन लादेन। इसके बाद कई सालों तक अमेरिका ने लादेन की खोज की और आखिरकार आठ साल पहले उसे मार गिराया। लेकिन इन दिनों सोशल साइट्स पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये आतंकवादी फिर से जिंदा हो गया है। 

वायरल खबर की असलियत 
दरअसल, लंदन में रहने वाले कपल डेब्रा ऑलिवर और मार्टिन को एक सीप मिली है, जो हूबहू लादेन जैसी दिखती है। 60 साल की डेब्रा और 62 के मार्टिन अपनी शादी के 42वें साल पूरे होने का जश्न मनाने विंचेल्सी पहुंचे थे। दोनों को सीप जमा करने का शौक है। इसी दौरान उन्हें समुद्र के किनारे एक ऐसी सीप मिली, जो देखने में ओसामा जैसी लग रही थी। 

कम ही होते हैं ऐसे सीप 
दुनिया में ऐसे कम ही सीप होते हैं, जिनमें इंसानी चेहरे उभरे होते हैं। मीडिया से इस सीप के बारे में बात करते हुए डेब्रा ने बताया कि जैसे ही दोनों ने सीप को देखा वो हंसने लगे। पहले तो ऐसा लगा कि उसमें भगवान यीशु बने हैं। लेकिन गौर से देखने पर ऊपर पगड़ी भी नजर आई, जिससे वो ओसामा बिन लादेन बन गया। इस सीप की तस्वीर वायरल हो रही है। लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स किये। कुछ इसे लादेन का भूत भी बता रहे हैं। 

यूं मार गिराया गया था ओसामा 
ओसामा बिन लादेन को 2011 में मार गिराया गया था। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक, किसी मुसलमान की मौत के 24 घंटे के अंदर उसे दफनाया जाना जरुरी है। इसलिए अमेरिकी सैनिकों ने उसे समुद्र में दफना दिया था। अब समुद्र किनारे मिले इस पत्थर के बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 
 

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar में कौन किस पर भारी, R Madhavan ने अक्षय खन्ना को दिखाया आइना
विदाउट हेलमेट शख्स का क्यों कुछ नहीं कर पाई यातायात पुलिस, स्टील बर्ड कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर