इंटरव्यू के बीच सांसद पर कबूतर ने कर दी पॉटी, फिर लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published : Sep 19, 2019, 10:57 AM IST
इंटरव्यू के बीच सांसद पर कबूतर ने कर दी पॉटी, फिर लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन

सार

अमेरिका में एक सांसद जिस समस्या को लेकर लाइव इंटरव्यू दे रहे थे, उसी समस्या का उन्हें कैमरे के सामने सामना करना पड़ा। इसके बाद उनका इंटरव्यू ले रही महिला जर्नलिस्ट ने भी उनके मजे ले लिए। 

अमेरिका: कई बार कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन्हें कोई किसी को दिखाना नहीं चाहता। लेकिन अगर किसी की किस्मत इतनी खराब हो कि ऐसा कोई वाक्या लाइव एंड एक्सक्लूसिव टीवी के कार्यक्रम के लिए कैद हो जाए तो? 

ऐसी ही कुछ हुआ अमेरिका के सांसद जैमी एंड्रेड के साथ। डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेन्टेटिव जैमी के साथ ये घटना तब घटी जब वो महिला जर्नलिस्ट के साथ अपना इंटरव्यू कर रहे थे। ये इंटरव्यू शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी स्टॉप पर कबूतरों के कारण हो रही गंदगी के ऊपर चल रही थी। इंटरव्यू में जैमी बता रहे थे कि कैसे इन कबूतरों के कारण लोगों को परशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल, पूरे स्टॉप पर कबूतरों की पॉटी के कारण गंदगी फैली रहती है। बता दें कि इसी कारण लोग इस स्टेशन को 'पिजन पूप स्टैशन' भी कहते हैं। 

इंटरव्यू के दौरान अचानक एक कबूतर ने उनपर पॉटी कर दी। जैसे ही ये घटना घटी, उन्होंने कहा कि क्या ऐसा उनके स्वाथ हुआ? फिर उन्होंने हाथ से उसे साफ किया। इसके बाद महिला जर्नलिस्ट ने उनका सिर देखने की डिमांड की। जिसके बाद दोनों हंसने लगे। इस घटना का वीडियो इंटरव्यू ले रही रिपोर्टर लॉरेन विक्ट्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जिसके बाद लोगों ने इसपर कई कमेंट्स किये।    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO