बिजनेस क्लास की टिकट खरीदकर भी इकोनॉमी में बैठा शख्स, कारण जानते ही होने लगी तारीफ

सोशल मीडिया पर वर्जिन अटलांटिक की केबिन क्रू ने तस्वीरों के साथ एक शख्स की कहानी शेयर की, जो अब वायरल हो गया है। इसमें एक शख्स में बिना जान-पहचान के एक बुजर्ग महिला को अपनी बिजनेस क्लास की सीट दे दी। और खुद उसके बदले इकॉनमी क्लास में यात्रा की। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 8:41 AM IST

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली लीह एमी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फ्लाइट सर्विस के दौरान हुए इंसिडेंट को शेयर किया। इसमें उसने अभी तक के करियर में अपने पसंदीदा पैसेंजर्स के बारे में बताया। इसमें उसने एक शख्स का जिक्र किया, जिसने बिना किसी जान पहचान के बुजुर्ग महिला को अपनी बिजनेस क्लास की सीट दे दी। उसके इस काम की काफी तारीफ हो रही है। 

फेसबुक पर शेयर हुई स्टोरी 
लीह एमी ने अपने फेसबुक पर ये स्टोरी शेयर की। जिसमें उसने बताया कि अपने करियर में वो कई सेलेब्स से प्लेन में मिलती रही। लेकिन उसके पसंदीदा पैसेंजर्स जैक और वायलेट हैं। ये दोनों उसकी मेमोरी में हमेशा से हैं। दोनों की जो स्टोरी लीह ने शेयर की, वो वायरल हो रही है। 

शख्स ने जीता दिल 
लीह ने लिखा कि जैक ने अपनी फैमिली के साथ बिजनेस क्लास में टिकट बुक किया था। जब उसने बोर्डिंग की, तो वहां इकॉनमी क्लास में बैठी वायलेट पर उसकी नजर पड़ी। 88 साल की वायलेट टॉयलेट के बिल्कुल आगे वाली इकॉनमी क्लास की सीट पर बैठी थी। उसने तुरंत वायलेट को अपनी बिजनेस क्लास की सीट पर भेज दिया। और उसकी जगह खुद बैठ गया। 

एक दूसरे से पूरी तरह अनजान थे दोनों 
88 साल की वायलेट से जैक पहले कभी नहीं मिला था। एक अनजान बुजुर्ग की तकलीफ जैक से नहीं देखी गई। यूकेमें बार्स का काम करने वाले वायलेट अपनी बेटी से मिलने अमेरिका जा रही थी। 7 घंटे की इस फ्लाइट में मिले जैक और वायलेट इससे पहले एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे। वायलेट हमेशा से बिजनेस क्लास से ट्रैवल करना चाहती थी। लेकिन प्राइस ज्यादा होने के कारन वो इकॉनमी क्लास से ट्रेवल करती थी। इसके बाद जैक के कारण उसका सपना पूरा हो सका। 
 

Share this article
click me!