
जकार्ता। इंडोनेशिया के बिनतारा जया में 61 साल के एक शख्स को 12 साल की एक लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस शख्स ने सबसे पहले मार्च, 2019 में लड़की के साथ रेप किया था, लेकिन लड़की ने यह बात किसी को बतायी नहीं। इसके बाद अगस्त में उसने दोबारा लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। इसके बाद भी लड़की चुप रही। लेकिन उस शख्स ने लड़की को जो लव लेटर लिखे थे, उनसे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
लड़की को लव लेटर में लिखता था स्वीट गर्ल
यह शख्स लड़की को अक्सर लव लेटर लिखा करता था। लव लेटर में वह लड़की को माय स्वीट गर्ल लिखता था। वह किसी प्रेम कविता की तरह उसे लव लेटर लिखता था। उसने लव लेटर में यह भी लिखा था कि उसके साथ संबंध बनाने से वह कहीं नाराज तो नहीं है। उसने कुछ लव लेटर्स में लिखा था कि वह उसके लिए बेचैन रहता है और उसे मिस करता है। लव लेटर में वह अपने नाम की जगह अल्फा रोमियो लिखा करता था।
कैसे पता चला इसका
इस घटना का पता नहीं चल पाता और हो सकता था कि यह शख्स दोबारा लड़की का रेप करने के अपने मकसद में कामयाब हो जाता, अगर लड़की के पिता के हाथ उसके लव लेटर नहीं लग जाते। लड़की के पिता ने कहा कि जब उसे ये लव लेटर मिले तो वह चौंक गया। इन्हें पढ़ने पर लगता था कि ये लेटर उस इंसान ने लिखे हैं जो वास्तव में किसी से गहराई से प्यार करता है। जब उसे पता चला कि ये लेटर उसकी बच्ची को लिखे गए हैं और लिखने वाला 61 साल का बूढ़ा है तो उसके पांवों तले की जमीन खिसक गई।
लड़की से की पूछताछ
जब लड़की के पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह अक्सर उसे ऐसे लेटर लिखा करता था। उसने एक बार जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाया और किसी को इसके बारे में बताने से मना किया। उस बूढ़े ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की, पर वह भाग जाती थी। इस बीच, अगस्त महीने में ही उसने एक बार फिर उसे दबोच लिया था और रेप करने की कोशिश की थी, पर वह किसी तरह भागने में कामयाब रही।
शादीशुदा है शख्स
लड़की से रेप करने वाला यह शख्स शादीशुदा है और बिनतारा इलाके में ही किराए के एक मकान में रहता है। उसकी पत्नी की उम्र भी करीब उसी के बराबर है। इस बात का पता नहीं चल पया कि उसके बच्चे हैं या नहीं।
दूसरी बच्चियों को भी बनाया शिकार
पुलिस की जांच से पता चला है कि इस शख्स ने पहले भी कम उम्र की कई लड़कियों को शिकार बनाया है या उनके साथ रेप करने की कोशिश की है। वह अक्सर लड़कियों को लालच देकर या उन्हें लव लेटर लिख कर फांसता था।
लड़की की हो रही है काउंसलिंग
जब यह मामला उजागर हो गया तो रेप की शिकार लड़की गहरे डिप्रेशन में चली गई। वह न तो स्कूल जाना चाहती है और न ही घर से निकलना चाहती है। लड़की को मानसिक आघात पहुंचा है। अब उसकी काउंसलिंग की जा रही है, ताकि वह नॉर्मल हो सके। उसकी काउंसलिंग करने वाले मनोचिकित्सकों का कहना है कि लड़की को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News