काले बालों को सुनहरा करना चाहती थी लड़की, फैशन के चक्कर में हुआ खौफनाक हाल

Published : Dec 07, 2019, 09:25 AM ISTUpdated : Dec 07, 2019, 12:15 PM IST
काले बालों को सुनहरा करना चाहती थी लड़की, फैशन के चक्कर में हुआ खौफनाक हाल

सार

कई बार फैशन के चक्कर में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। ऐसा ही मलेशिया की एक 20 साल की लड़की के साथ हुआ, जिसने अपने बालों को कलर किया था। 

हटके डेस्क। फैशन के चक्कर में कभी-कभी बुरा हाल हो जाता है। ऐसा ही मलेशिया की एक 20 साल की लड़की के साथ हुआ, जिसने अपने बालों को कलर किया था। दरअसल, उस लड़की ने सस्ते के चक्कर में ऐसा कलर ले लिया, जिसे लगाने के बाद उसके बालों की हालत बुरी हो गई और स्कैल्प की स्किन भी जल गई। बालों को ठीक से कलर करने के लिए स्पेशलिस्ट और प्रोफेशनल लोगों की जरूरत पड़ती है। ये लोग काफी पैसे चार्ज करते हैं। इसलिए अक्सर लोग खुद ही बालों को कलर करने लगते हैं। लेकिन अगर कलर सही नहीं हो तो इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता है। 

सस्ता कलर लिया था लड़की ने
बालों को रंगने के लिए मार्केट में तरह-तरह के कलर मिलते हैं। महंगे वाले कलर में केमिकल कम होते हैं और उनसे ज्यादा नुकसान हीं होता, लेकिन सस्ते कलर में केमिकल ज्यादा होते हैं और उनका रिएक्शन भी कई लोगों पर बहुत बुरा होता है। इस लड़की ने सस्ता वाला कलर लिया था, जिसे लगाने के बाद उसके सिर के बाल जल गए। एनालिसे फॉक्स नाम की इस लड़की ने बताया कि सैलून में हेयर कलर करवाने में 200 डॉलर का खर्चा आ रहा था। वह इतना पैसा खर्च करने की स्थिति में नहीं थी। उसने करीब 11 डॉलर का ब्लीच लिया और उससे घर पर ही बालों को कलर करने लगी।

एक घंटे में हुआ बुरा असर
लड़की ने बताया कि उसने कलर लगाने के बाद एक घंटे के लिए उसे उसी तरह छोड़ दिया। फिर किसी काम से बाजार की तरफ जाने लगी। इसी बीच, उसे गले और स्कैल्प में बहुत जलन महसूस होने लगी। उसे लगा कि उसका सिर मानो आग में जल रहा हो। इसके बाद वह भागी-भागी घर आई और ठंडे पानी से सिर धोया। लेकिन तब तक उसे बाल जल चुके थे और स्कैल्प की स्किन में भी फफोले हो गए थे। आखिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उसे थर्ड डिग्री बर्न इंजरी है और इसे ठीक होने में काफी समय लग जाएगा।

लड़की ने की तौबा
इसके बाद लड़की ने सस्ते कलर से खुद बालों को कलर करने से तौबा कर लिया। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। लड़की ने कहा है कि सस्ते कलर का यूज करने से उसके आधे से ज्यादा बाल जल गए। उसने कहा कि किसी को सस्ते कलर का यूज नहीं करना चाहिए। इससे भारी नुकसान हो सकता है। पैसे बचाने के चक्कर में उसके साथ जो हुआ, वह नहीं चाहती कि किसी दूसरे के साथ हो। 

 
     

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video
दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक लड़की को 2 लड़कियों ने उठा-उठाकर पटका-युद्ध का वीडियो वायरल