इतनी सी बात पर बेरहम बन गया पोता

Published : Nov 23, 2019, 09:21 AM ISTUpdated : Nov 23, 2019, 02:57 PM IST
इतनी सी बात पर बेरहम बन गया पोता

सार

कहा जाता है कि बच्चे अगर मां-पिता या दादा-दादी के साथ गलत व्यवहार भी करते हैं तो उनका प्यार बच्चों के लिए कम नहीं होता। वे अपने बच्चों को किसी भी परेशानी से बचाने की कोशिश करते हैं। उनका यह प्यार भरा व्यवहार तब भी बना रहता है, जब युवा हो चुके बच्चे उनके साथ क्रूरता के साथ पेश आते हों। 

हटके डेस्क। कहा जाता है कि बच्चे अगर मां-पिता या दादा-दादी के साथ गलत व्यवहार भी करते हैं तो उनका प्यार बच्चों के लिए कम नहीं होता। वे अपने बच्चों को किसी भी परेशानी से बचाने की कोशिश करते हैं। उनका यह प्यार भरा व्यवहार तब भी बना रहता है, जब युवा हो चुके बच्चे उनके साथ क्रूरता के साथ पेश आते हों। इंडोनेशिया में अभी हाल में ही यह देखने को मिला, जब मामूली-सी बात पर एक नवजवान ने अपने 66 साल के दादा की बुरी तरह पिटाई कर डाली। 

क्या था मामला
दरअसल, वह बुजुर्ग शख्स मछलियों को चारा खिला रहा था। इसी दौरान गलती से उसने मछलियों को दिया जाने वाला फूड अपने पोते के मुंह में डाल दिया। इसके बाद तो उसका पोता आग-बबूला हो गया और उसने अपने दादा को लातों-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। पोते का नाम युसमिनारदी बताया गया है। उसने अपने दादा वसादी को घसीट-घसीट कर मारा, जबकि उसकी कोई खास गलती नहीं थी। उसे देख कर लगता था मानो वह गुस्से में पागल हो गया हो। इसी बीच, एक आदमी ने पोते को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने दादा को पीटना नहीं छोड़ा।

वीडियो हुआ वायरल
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। इसके बाद लोगों की उस युवक के लिए बहुत गुस्से से भरी प्रतिक्रिया आने लगी। जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो वह युवक को अरेस्ट करने के लिए आ गई। लेकिन तब उसे बचाने के लिए वह बुजुर्ग व्यक्ति पुलिस के आगे हाथ जोड़ने लगा। उसने अपने पोते को कस कर पकड़ लिया और पुलिस से कहने लगा कि उसे छोड़ दे। अपने पोते को बचाने के लिए उसने पुलिस से कहा कि दरअसल गलती उसी की थी, पोते ने उसे कुछ भी नहीं किया। अपने शैतान पोते के लिए उस शख्स के प्यार को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

युवक को अरेस्ट कर ले गई पुलिस
वह शख्स कह रहा था कि अगर पुलिस उसके पोते को अरेस्ट कर ले गई तो वह भी पीछे-पीछे आ जाएगा। लेकिन पुलिस पर उस बुजुर्ग शख्स की दलीलों का कोई असर नहीं पड़ा और उसने युवक को कस्टडी में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस युवक से पूछताछ की जाएगी और पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कहीं उस वक्त वह किसी ड्रग के असर में तो नहीं था। मामूली बात पर जैसा हिंसक व्यवहार उसने किया, उससे पुलिस को शक है कि वह नशे में रहा होगा। वहीं, लोग उस बुजुर्ग इंसान के अपने पोते के लिए प्यार और दयालुता को देख कर हैरान हैं।     


  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज