खाने की तलाश में बीच पर घूम रहा था बंदर, हुआ ये बुरा हाल

Published : Nov 20, 2019, 04:29 PM ISTUpdated : Nov 20, 2019, 04:32 PM IST
खाने की तलाश में बीच पर घूम रहा था बंदर, हुआ ये बुरा हाल

सार

लोग बीच पर घूमने आते हैं और खाने-पीने की बची-खुची चीजें प्लास्टिक के बैग्स में रख कर वहीं छोड़ जाते हैं। पिछले दिनों थाईलैंड के एक बीच पर ऐसे ही प्लास्टिक बैग में फंस जाने से एक बंदर की जान चली गई।  

हटके डेस्क। अक्सर लोगों से कहा जाता है कि वे प्लास्टिक बैग्स का यूज नहीं करें। इनसे पर्यावरण पर बुरा असर तो पड़ता ही है और भी कई समस्याएं पैदा होती हैं। कई लोग बीच पर घूमने आते हैं और खाने-पीने की बची-खुची चीजें प्लास्टिक के बैग्स में रख कर वहीं छोड़ जाते हैं। पिछले दिनों थाईलैंड के एक बीच पर ऐसे ही प्लास्टिक बैग में फंस जाने से एक बंदर की जान चली गई। एक शख्स बीच पर घूमने गया था। वह समुद्र के किनारे टहल रहा था, तभी उसने उथले पानी में एक अजीबोगरीब पत्थर जैसी चीज देखी। जब वह नजदीक गया तो यह देखकर हैरान रह गया कि एक बड़े प्लास्टिक के बैग में बंदर फंसा हुआ था। यह घटना 16 नवंबर की है।

बैग को लाया बाहर
वह शख्स बैग को खींच कर बाहर ले आया। इसके बाद उसने बंदर को बाहर निकाला। लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी नाक से खून भी बहा था। जहां यह घटना हुई, वह फेमस बैंग साएन बीच है जो खाओ सैम मुक के पास है। यहां काफी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं। 

फेसबुक पर डाली पोस्ट
इसके बाद उस शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। उसने ग्रीन कलर के प्लास्टिक बैग में फंसे बंदर की कई तस्वीरें ली थीं। बंदर की हालत देख कर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा। उसने समुद्र तट की कई फोटोज को भी फेसबुक पर शेयर किया। उसने लिखा कि बंदर की मौत दम घुटने से हुई। बंदर ने बैग से निकलने की पूरी कोशिश की थी, पर वह उसमें फंस गया और बैग उथले पानी में चला गया था। उस शख्स को यह समझ में नहीं आया कि वह इस मरे बंदर का क्या करे। आखिर उसने उसे एक किनारे डाल दिया। 

लिखा, प्लास्टिक बैग नहीं फेंकें
फेसबुक पोस्ट में उस शख्स ने लोगों से कहा कि वे बीच पर प्लास्टिक के बैग नहीं फेंकें। बंदर और दूसरे जानवर भी खाने की चीजों की तलाश में इन बैग्स में अपना मुंह डाल देते हैं और कई बार उनमें फंस जाते हैं। इससे उनकी जान भी चली जाती है, जैसे इस बंदर की गई। यह फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। हर कोई बंदर के लिए दुख जताने लगा। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’