
हटके डेस्क। मलेशिया के कुचिंग शहर में एक अजीब वाकया हुआ। एक फैक्ट्री वर्कर जो कार एक्सीडेंट का शिकार हो कर कोमा में चला गया था, जब होश में आया तो उसे करोड़ों की लॉटरी निकल गई। 29 साल के इस फैक्टरी वर्कर का नाम तुहा है। पिछले साल वह कार में बैठ कर कहीं जा रहा था, तभी एक लॉरी से कार की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तुहा की हालत बहुत खराब हो गई और वह दो महीने तक कोमा में रहा। जब वह कोमा से बाहर निकला तो जिंदगी उसके लिए बहुत आसान नहीं थी। वह लंबे समय तक बेरोजगार रहा। जब उसे जॉब मिली भी तो शरीर ने साथ नहीं दिया और उसे काम छोड़ना पड़ा। लेकिन एक्सीडेंट से पहले ही वह लॉटरी लगाया करता था।
8 साल से खेल रहा था लॉटरी
तुहा नाम का यह फैक्टरी वर्कर पिछले 8 सालों से लॉटरी खेल रहा था। वह स्पोर्ट्स टोटो की लॉटरी लगाया करता था। 12 जनवरी को उसकी किस्मत चमकी और उसने लॉटरी जीत ली। उसका लकी नंबर था - 7,12,31, 41, 47 और 49। तुहा को एकबारगी इस पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन यह सच था। तुहा करोड़पति बन चुका था। उसने RM23,068,643 (मलेशियाई करंसी) जीत ली थी।
भगवान को जोड़े हाथ
अचानक किस्मत पलट जाने और करोड़पति बन जाने के बाद तुहा ने भगवान को हाथ जोड़े और उनका लाख-लाख शुक्र मनाया। उसने कहा कि तमाम कठिनाइयों के बीच ईश्वर ने उसे यह उपहार दिया है। वह अपने भाई के साथ प्राइज मनी कलेक्ट करने के लिए स्पोर्ट्स टोटो के हेडक्वार्टर जाएगा।
खरीदेगा एक घर
जब तुहा से पूछा गया कि वह इन पैसों को कैसे खर्च करेगा तो उसने कहा कि वह अपने सारे कर्जे चुकाएगा और एक घर खरीदेगा। उसने कहा कि उसकी मां भी जॉब छोड़ देगी और वे एक साथ रह कर लाइफ एन्जॉय करेंगे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News