
हटके डेस्क। एक वियतनामी युवक तब शॉक्ड रह गया, जब उसने नहाने के लिए हनोई के एक होटल में रूम बुक किया, लेकिन बगल के कमरे में उसने पाया कि उसकी गर्लफ्रेंड 50 साल के एक शख्स के साथ एन्जॉय कर रही थी। गर्लफ्रेंड द्वारा इस तरह चीट किए जाने पर उसके दुख का कोई ठिकाना नहीं रहा। वह सुबक-सुबक कर रोने लगा।
वॉटर सप्लाई रुक जाने से गया था होटल में
वियतनाम की राजधानी हनोई के रहने वाले उस शख्स ने वॉटर सप्लाई रुक जाने से होटल में रूम बुक किया था। शहर में आई बाढ़ के कारण वॉटर सप्लाई रुक गई थी। अकी नाम के उस शख्स को सिर्फ नहाना था, इसलिए उसने सस्ते कमरे के लिए फ्रंट डेस्क मैनेजर से बातचीत की। एक कमरे में 50 साल का एक शख्स अपनी यंग गर्लफ्रेंड के साथ वहां ठहरा हुआ था। उसके बगल में उसे सस्ता कमरा मिल गया।
कमरे में जाते ही सुनाई पड़ी अजीब आवाजें
जैसे ही अकी अपने कमरे में गया और शॉवर लेने की तैयारी शुरू की, उसे बगल के कमरे से अजीब आवाजें आती सुनाई पड़ीं। उसे लगा कि कमरे में कोई कपल सेक्स कर रहा है। अकी को लड़की की आवाज जानी-पहचानी लगी। जबकि होटल में टिके दूसरे गेस्ट्स उनकी प्राइवेसी में कोई दखल नहीं देते थे, अकी ने कमरे से परिचित आवाज आने के कारण डोर को नॉक करने का साहस जुटाया। उसने सोचा कि शायद वह गलत हो और कमरे में मौजूद लड़की उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हो।
कमरा खुलते ही उड़े होश
अकी ने जब कमरे की डोर को नॉक किया तो कुछ देर में दरवाजा खुला। कमरे में 50 साल के शख्स के साथ अपनी यंग गर्लफ्रेंड को देख कर अकी के होश उड़ गए। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे जबरदस्त धोखा दिया था। इसके बाद उन दोनों में तेज बहस और लड़ाई शुरू हो गई। वहां माहौल बहुत खराब हो जाता, अगर होटल का स्टाफ बीच में आकर उन्हें अलग नहीं करता।
दुखी अकी होटल की लॉबी में ही गिर गया
गर्लफ्रेंड के इस तरह से धोखा देने के कारण अकी का दिल बुरी तरह टूट गया। उसे इतनी तकलीफ हुई कि वह शॉवर भी नहीं ले सका और होटल का कमरा छोड़ कर निकल पड़ा। इस घटना ने उसे इस बुरी तरह तोड़ डाला कि वह होटल की लॉबी में ही गिर पड़ा और सबके सामने जोर-जोर से रोने लगा। इसी बीच, कुछ लोगों ने उसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। कुछ लोगों ने उसे ढाढस बंधाने की कोशिश की और कहा कि वह ज्यादा निराश नहीं हो। हो सकता है कि उसे दूसरी गर्लफ्रेंड मिले और वह उसे इस तरह चीट न करे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News