
कैलिफोर्निया। इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में जान कर एकबारगी यह यकीन नहीं होता कि यह सच है या झूठ? लेकिन जो सच है, उस पर यकीन करना ही पड़ता है। क्या आप इस पर भरोसा कर पाएंगे कि दुनिया में कोई ऐसा भी बल्ब है जो लगातार 118 साल से जल रहा है? एकबारगी शायद ही कोई इस बात पर यकीन कर पाए, लेकिन यह सच है और इसी वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।
इसे नाम दिया गया है सेंटेनियल लाइट
साल 1901 से लगातार जल रहे इस बल्ब का नाम सेंटेनियल लाइट रखा गया है। यह बीच में एक बार भी नहीं बुझाया गया। यह बल्ब कैलिफोर्निया के ईस्ट एवेन्यू, लाइवमोर में लगा हुआ है। इसे लाइवमोर-प्लीजन्टॉन फायर डिपार्टमेंट द्वारा मेंटेन किया जाता है। पहले यह बल्ब 60 वॉट का था, लेकिन अब यह 4 वॉट का है। जानकारी के मुताबिक, इस बल्ब को तार बदलने के लिए पहली बार 1937 में बंद किया गया था और फिर इसे जला दिया गया। तब से आज तक यह जल रहा है। इस बल्ब को 1890 में ओहियो की शेल्बी इलेक्ट्रिक कंपनी ने बनाया था। 1901 में इस बल्ब को फायर डिपार्टमेंट को दे दिया गया।
दूर-दूर से आते हैं लोग देखने
इस बल्ब को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस अनोखे बल्ब के चलते यह स्थान पर्यटन केंद्र के रूप में बदल चुका है। साल 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन मनाया गया था। इस मौके पर यहां कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए थे। दुनिया भर में इस कार्यक्रम की चर्चा हुई थी। इस बल्ब की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती है। बल्ब कैसे इतने लंबे समय से ठीकठाक चल रहा है, इसे लेकर बड़े-बड़े टेक्नीशियन भी हैरत में हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News