अंगूर का यह गुच्छा है सबसे महंगा वेलेन्टाइन गिफ्ट, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

Published : Feb 09, 2020, 11:35 AM IST
अंगूर का यह गुच्छा है सबसे महंगा वेलेन्टाइन गिफ्ट, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

सार

अंगूर एक ऐसा फल है जिसे सभी लोग खाते हैं। यह काफी फायदेमंद फल है। फिलहाल, जापान में एक ऐसा अंगूर मिल रहा है, जिसकी कीमत लाखों में है। इसे सबसे महंगा वेलेन्टाइन गिफ्ट माना जा रहा है। 

हटके डेस्क। अंगूर एक ऐसा फल है जिसे सभी लोग खाते हैं। यह काफी फायदेमंद फल है। फिलहाल, जापान में एक ऐसा अंगूर मिल रहा है, जिसकी कीमत लाखों में है। इसे सबसे महंगा वेलेन्टाइन गिफ्ट माना जा रहा है। जापान में ऐसे हर तरह के अंगूर मिलते हैं, जिनकी कीमत ज्यादा नहीं होती। लेकिन यह अंगूर खास ही है। वेलेन्टाइन वीक के दौरान वहां के अमीर इसे गिफ्ट देने के लिए खरीद रहे हैं। जानें कितनी है इसकी कीमत और क्या है खासियत।

नाम है रूबी रोमन
इस अंगूर का नाम रूबी रोमन है। इसके एक छोटे गुच्छे की कीमत भारतीय करंसी में करीब साढ़े सात लाख रुपए से भी ज्यादा है। यह अंगूर लाल रंग का होता है। एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है और एक गुच्छे में 24 अंगूर होते हैं। इतना महंगा होने के कारण इसे अमीरों का फल कहा जाता है। फिलहाल, वेलेन्टाइन वीक चल रहा है। इस मौके पर गिफ्ट में देने के लिए इसकी बिक्री काफी बढ़ गई है। जापान के अमीरजादे इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

क्यों है इतना महंगा
अंगूर की यह प्रजाति खास ही है। जापान में इसे लग्जरी फल माना जाता है। इसका स्वाद बेहद मीठा होता है। जापान में शुभ अवसरों पर यह अंगूर गिफ्ट के तौर पर देने का चलन बढ़ता जा रहा है। रूबी रोमन अंगूर जापान में आसानी से नहीं मिलता। इसका उत्पादन बहुत कम होता है। इसलिए यह इतना महंगा है। इसके कई फायदे बताए जाते हैं। कहा जाता है कि इसे खाने से तत्काल एनर्जी मिलती है। वैसे, जापान में यह स्टेटस सिंबल से जुड़ गया है।

12 साल पहले किया गया था विकसित
बता दें कि अंगूर की इस खास प्रजाति का विकास आज से 12 साल पहले इशिकावा प्रांत में किया गया था। वहां की सरकार ने इसके लिए कोशिश की थी। अब इशिकावा सहकारी समिति बना कर इस अंगूर का उत्पादन किया जा रहा है। सहकारी समिति इसके मार्केटिंग का काम भी करती है। कनाजाना के थोक बाजार में पिछले मंगलवार को इस अंगूर की नीलामी हुई, जिसमें एक गुच्छा 7 लाख, 52 हजार रुपए में बिका। होटल के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी ने इसे खरीदा। इशिकावा सहकारी समिति ने कहा है कि वह इस साल सितंबर तक रूबी रोमन अंगूर के 26 हजार गुच्छों का निर्यात करेगी। इससे काफी मुनाफा होने की उम्मीद है।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Watch Video: हैरान करने वाला जुगाड़! फ्यूल की कमी में आदमी ने कार पर कूदकर भरा 8 लीटर एक्स्ट्रा डीजल
बच्चे नहीं, कुत्ते पर हर महीने 15000 रुपए खर्च करता है DINKWAD Couple-पोस्ट वायरल