यह पूरा शहर बसा है Underground,जीते हैं लोग शानदार लाइफ

क्या आप जानत हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जो पूरी तरह जमीन के अंदर बसा है और वहां के लोग लग्जरियस लाइफ जीते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2019 3:32 AM IST / Updated: Sep 17 2019, 09:05 AM IST

कैनबरा। आजकल लोग घरों के अंदर अंडरग्राउंड कमरे बनवाते हैं। कई जगहों पर अस्पतालों और ऑफिसों की कुछ मंजिलें अंडरग्राउंड होती हैं। दिल्ली के कनाट प्लेस में पालिका मार्केट पूरी तरह अंडरग्राउंड है, वहीं मेट्रो स्टेशन भी अंडरग्राउंड बने होते हैं। लेकिन क्या आपने यह सुना है कि कोई पूरा का पूरा शहर ही अंडरग्राउंड बसा हो? जी हां, ऐसा एक शहर है जो साउथ ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस शहर का नाम है कूबर पेडी। यह शहर ऑस्ट्रेलिया के मशहूर शहर एडिलेड से 846 किलोमीटर नॉर्थ में हैं। यह एक शानदार शहर है और यहां के लोग काफी लग्जरियस लाइफ जीते हैं। 

ऊपर से दिखता है उजाड़
जमीन के ऊपर यह जगह उजाड़ दिखती है। ऐसा लगता है कि यहां कोई नहीं रहता होगा। जिस जगह जमीन के नीचे शहर है, वहां से कुछ दूरी पर एक-दो होटल बने हुए हैं और एक गोल्फ कोर्स भी है। 

कितने लोग रहते हैं अंडरग्राउंड शहर में
कूबर पेडी नाम के इस अंडरग्राउंड शहर में करीब 3,500 लोग रहते हैं। उनके मकान बेहद शानदार बने हुए हैं और वहां हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां कुछ घर गुफाओं की तरह बने हुए हैं, तो कुछ महलों की तरह। इस जगह का टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इतने अधिक टेम्परेचर से बचने के लिए यहां हर घर में कूलिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

क्यों बसा यह अंडरग्राउंड शहर
दरअसल, इस इलाके में ओपल की बहुत खदानें हैं। ओपल दूधिया रंग का बहुत ही कीमती पत्थर होता है। यहां इन खदानों से पत्थर निकाले जाने के बाद जब ये खदान खाली हो गए तो लगों को यह आइडिया आया कि यहां खाली पड़े खदानों को मकान का रूप देकर यहां रहा जा सकता है। इसके बाद इस अनोखे शहर को बसाया गया। साल 1915 में इस शहर की स्थापना हुई। इस अंडरग्राउंड शहर में जाने का एक खास रास्ता बना हुआ है। शहर के गुफानुमा घरों में जितनी सुविधाएं हैं, उन्हें देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं। 

100 साल से भी ज्यादा हो गया शहर को बसे
आज इस अंडरग्राउंड शहर को बसे 100 साल से भी ज्यादा हो चुका है। यहां महलनुमा मकानों के अलावा एक चर्च भी है, गिफ्ट शॉप भी हैं और कुछ म्यूजियम भी हैं। यहां एक कैसिनो और पब भी है।   

हैं कई शानदार होटल
इस अंडरग्राउंड शहर में कई शानदार होटल भी हैं, जहां टूरिस्ट ठहरते हैं। बता दें, यहां बड़ी संख्य में टूरिस्ट्स का आना-जाना लगा रहता है। यहां  B&B होटल भी काफी हैं। इन होटलों में बेड और ब्रेकफास्ट की सुविधा मुहैया कराई जाती है। बता दें कि अंडरग्राउंड शहर कूबर पेडी के B&B को ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट B&B का अवॉर्ड पिछले साल मिला था।
  


 

Share this article
click me!