3200 साल पुरानी है यह रहस्यमय ममी, दावाः इसे छूते ही हो जाती है मौत

इजिप्ट अपने पिरामिडों के लिए दुनियाभर में विख्यात है। इन पिरामिडों का निर्माण यहां के शासकों ने करवाया। इसमें उनके शवों को सुरक्षित रखा जाता था। इनमें से कुछ के साथ कई रहस्य भी जुड़े हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2019 8:34 AM IST / Updated: Dec 29 2019, 10:01 AM IST

हटके डेस्क। इजिप्ट अपने पिरामिडों के लिए दुनियाभर में विख्यात है। इन पिरामिडों का निर्माण यहां के शासकों ने करवाया। इसमें उनके शवों को सुरक्षित रखा जाता था। इनमें से कुछ के साथ कई रहस्य भी जुड़े हुए हैं। इजिप्ट में काफी पिरामिड हैं। यहां हर जगह से पर्यटक आते हैं। इन पिरामिडों को दुनिया के 7 आश्चर्यों में शामिल किया गया है। यहां के कुछ पिरामिडों के साथ ऐसे रहस्य भी जुड़े हुए हैं, जिनका पता आज तक नहीं चल सका। कहते हैं कि यहां एक ऐसी ममी है, जिसे छूते ही इंसान की मौत हो जाती है। 

तूतेनखामून की है ये ममी
यह रहस्यमय ममी इजिप्ट के प्रसिद्ध शासक तूतेनखामून की है। यह करीब 3200 साल पुरानी है। लोगों का कहना था कि जिस पिरामिड में तूतेनखामून की ममी है, उसमें बेशकीमती खजाना गड़ा हुआ है। दरअसल, इजिप्ट में ममी बना कर वहां के राजाओं को जब दफनाया जाता था, तो उनके साथ जरूरत की सारी चीजों के साथ बेशकीमती हीरे-जवाहरात के गहने और भोग-विलास की वस्तुएं भी रख दी जाती थीं। ऐसा विश्वास था कि मृतक को इन चीजों की जरूरत पड़ेगी। 

Latest Videos

पुरातत्ववेत्ताओं ने की खोज
जब तूतेनखामून की ममी के बारे में ये बातें पता चलीं तो पुरातत्ववेत्ताओं ने पिरामिडों में उसकी कब्र की खोज की। उस कब्र के नीचे सच में बेशकीमती खजाना दबा पड़ा था। कब्र में ममी के नीचे सीढ़ियां बनी थीं। उन सीढ़ियों से नीचे जाने पर एक कमरा था, जिसमें सोना-चांदी और दूसरे बेशकीमती रत्न भरे पड़े थे। 

मकबरे के दरवाजे पर लिखी थी चेतावनी
पुरातत्ववेत्ताओं ने बताया कि इस राजा के मकबरे के दरवाजे पर इजिप्ट की एक प्राचीन लिपि में चेतावनी लिखी थी। इसमें लिखा था कि जो भी यहां आकर राजा की शांति को भंग करेगा, उसकी तत्काल मौत हो जाएगी। लेकिन पुरातत्ववेत्ताओं ने उस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और खजाने को देखने के लिए अंदर चले गए।

एक-एक कर हुई मौत
जैसे ही पुरातत्ववेत्ताओं की टीम ने तूतेनखामून की ममी को हटा कर खजाना निकालने की कोशिश की, उनकी एक-एक कर मौत होने लगी। पुरातत्ववेत्ताओं की यह टीम मशहूर पुरा वैज्ञानिक हॉर्वर्ड कॉर्टर की थी। यह बहुत ही रहस्य की बात थी कि हॉर्वर्ड कॉर्टर को कुछ नहीं हुआ, क्योंकि वे वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन लार्ड कारनारवरन नाम के जिस शख्स ने हॉर्वर्ड कॉर्टर को इस ममी से जुड़े रहस्यमय खजाने की खोज का जिम्मा सौंपा था, उनकी मौत कुछ महीनों के बाद हो गई। 

उसी जगह पर दफनाया गया ममी को
हॉर्वर्ड कॉर्टर  के कहने पर ममी को फिर उसी जगह दफना दिया गया। लेकिन जो भी उस ममी को देखने जाता या उसे छूता तो कुछ दिनों में उसके साथ कुछ न कुछ अजीब ही बात होती। या तो वह पागल हो जाता या उसकी मौत हो जाती। इजिप्ट के राजकुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वे अपनी पत्नी के साथ ममी को देखने गए। वहां से लौटने के बाद ना जाने क्या हुआ कि राजकुमार की हत्या उनकी पत्नी ने कर दी।

लंदन के म्यूजियम में है अब ममी
इन घटनाओं के कुछ साल के बाद लार्ड जॉर्ज कारनारवन की बेटी लेडी एवलिन के कहने पर ममी को फिर कब्र से बाहर निकाला गया और उसे लंदन के म्यूजियम में ला कर रखा गया। लेडी एवलिन को न जाने क्या हुआ कि वह रोज ही उस ममी को देखने के लिए जाने लगीं। एक दिन जब वे ममी को देख कर वापस लौट रही थीं, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।  

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts