
हटके डेस्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का आंतक फैला हुआ है। कहा जाता है कि यह वायरस चीन से दुनिया भर में फैला। चीन में इसे वुहान वायरस कहा जाता है। अभी तक इसका कोई टीका नहीं खोजा जा सका है। अब तक सैकड़ों लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग इसके शिकार हैं। इस वायरस को लेकर दुनिया भर के प्रमुख देशों ने एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सा वैज्ञानिक लगातार कोशिश में लगे हैं कि इसका कोई टीका या प्रभावी दवा खोजी जा सके। लेकिन इसी बीच चीन से एक खास ही खबर सामने आई है। वहां इस वायरस से संक्रमित 49 साल के एक शख्स ने 6 दिनों तक लगातार रोज 25 लीटर पानी पिया और इससे उसकी बीमारी पूरी तरह दूर हो गई। यह देख कर डॉक्टर भी हैरत में हैं।
पॉल्ट्री का कारोबार करता है शख्स
कोरोना वायरस से पीड़ित इस शख्स का नाम चेन है और वह पॉल्ट्री का कारोबार करता है। कारोबार के सिलसिले में उसे लगातार यात्राएं करनी पड़ती है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में वह अपने बिजनेस के सिलसिले में वुहान गया था। 2 जनवरी को वह वापस अपने प्रांत झियांग्सी स्थित अपने शहर में आया। वहीं उसे पता चला कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गया है।
तत्काल हुआ हॉस्पिटल में एडमिट
चेन को लगातार खांसी हो रही थी और तेज फीवर था। उसे तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहां उसकी जांच हुई और यह कन्फर्म हो गया कि वह कोरोना वायरस का शिकार हो गया है। उसमें इस संक्रमण के कई लक्षण उभर गए थे और उसकी छाती में कफ जमा हो गया था। तेज बुखार से उसकी हालत खराब होती जा रही थी। डॉक्टरों ने आईसीयू में रख कर उसका इलाज करना शुरू किया। उसकी हालत देखकर डॉक्टरों को लग रहा था कि उसे बचा पाना मुश्किल होगा।
पीने लगा लगातार पानी
बुखार और दर्द से परेशान चेन का गला हमेशा सूखा रहता था। उसने कहा कि इससे राहत पाने के लिए उसने पानी पीना शुरू कर दिया। चेन ने बताया कि लगातार 6 दिन और 6 रात वह बुखार से तड़पता रहा और इस दौरान उसने रोज ही करीब 25 लीटर पानी पिया।
हुआ चमत्कार
इसके बाद मानो चमत्कार ही हो गया। चेन का बुखार कम होने लगा और उसकी खांसी भी रुक गई। उसकी छाती में जो कफ जमा हो गया था, वह भी तेजी से निकलने लगा और वह काफी बेहतर महसूस करने लगा। डॉक्टरों को उसकी हालत में सुधार देख कर आश्चर्य हुआ। नर्सों ने उन्हें बताया कि वह मरीज बहुत ज्यादा पानी पी रहा था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके ब्लड की जांच की और यह देखकर हैरान रह गए कि वुहान कोरोना वायरस का अब कोई नामोनिशान उसमें नहीं था। वह वायरस से मुक्त हो चुका था। दूसरी जांचों में भी वह ठीक पाया गया। उसका बुखार भी ठीक हो गया था और दूसरी तकलीफें भी नहीं रह गई थीं। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News