
हटके डेस्क। कुछ लोगों के शौक अजीबोगरीब किस्म के होते हैं। कुत्ता, बिल्ली, तोता, मैना तो कई लोग पालते हैं, लेकिन इंग्लैंड के ट्वेक्सबरी शहर का रहने वाला एक शख्स सांपों को पालने का शौकीन है। उसने 18 फीट का एक अजगर भी पाल रखा है। 31 साल के इस शख्स का नाम मार्क्स हॉब्स है। अजगर के साथ वह आराम से अपने ड्रॉइंग रूम में बैठता है। मार्क्स हॉब्स शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। वे भी अजगर के साथ खेलते हैं। अजगर किसी को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
हेक्सी नाम है अजगर का
यह मादा अजगर है। हॉब्स और उनकी फैमिली के लोग उसे हेक्सी कह कर पुकारते हैं। अजगर एक ऐसा सांप है जो बड़े-बड़े जीवों को आसानी से निगल जाता है, लेकिन हेक्सी नाम की इस मादा अजगर ने आज तक किसी पर हमला नहीं किया। तीन कमरों वाले हॉब्स के घर में वह कहीं भी आराम से घूमती रहती है। जब हॉब्स ऑफिस से घर लौटते हैं तो उसे अपने साथ बैठाते हैं और खेलते हैं।
सभी ध्यान रखते हैं अजगर का
घर के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी इस अजगर से हिल-मिल गए हैं। इस अजगर का भोजन हिरण, खरगोश, सूअर और बकरियां हैं। ये जीव हॉब्स को आसपास के गांववाले उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए हॉब्स को उनकी कीमत चुकानी पड़ती है। इस अजगर को देखने के लिए भी लोग आया करते हैं। छोटे-छोटे बच्चों को अजगर के साथ खेलते देख कर उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहता है।
काफी खर्च है इसे पालने पर
इस अजगर को पालने में हॉब्स को काफी खर्चा करना पड़ता है। सबसे ज्यादा खर्च इसके भोजन पर है। हॉब्स एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्हें खर्चे की कोई समस्या नहीं है। इस अजगर के अलावा भी उन्होंने कई सांपों को पाल रखा है, लेकिन वे अलग प्रजाति के हैं। हॉब्स ने इस अजगर को 8 साल पहले खरीदा था। उस समय इसकी लंबाई महज 8 इंच थी, लेकिन अब 18 फीट हो गई और वजन भी लगभग 100 किलो हो गया है। हॉब्स का कहना है कि ये जीव किसी को जानबूझ कर नुकसान नहीं पहुंचाते। वे जब भूखे होते हैं, तभी किसी को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सांप बेवजह किसी को नहीं काटता, चाहे वह कोबरा ही क्यों न हो।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News