जब सड़क पर दिखी यह बाइक, हर कोई था कन्फ्यूज

हाल ही में ब्रिटेन के  बेडफोर्डशायर में एक ऐसा वाहन सड़क पर  मिला, जिसे देख कर लोग हैरान रह गए। वह किसी पक्षी, नाव या हवाई जहाज जैसा लग रहा था।  

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2019 5:39 AM IST / Updated: Aug 21 2019, 11:33 AM IST

बेडफोर्डशायर।  हाल ही में ब्रिटेन के शहर बेडफोर्डशायर की सड़क पर एक एक ऐसा वाहन मिला, जिसे देख कर सभी लोग हैरान रह गए। वाहन किसी पक्षी, नाव और विमान की तरह दिख रहा था। यह सफेद रंग से पेंट किया गया था और पुराना लग रहा था। लेकिन दरअसल यह एक मोटरबाइक ही थी, फिर भी जांच करने वाली पुलिस इसे लेकर आश्वस्त नहीं है। इस तरह का वाहन बनाने वाले का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने लिया कब्जे में
इस विचित्र वाहन को पुलिस ने पिछले रविवार को बेडफोर्डशायर के के मोटरवे पर देखा तो समझ नहीं सकी कि यह आखिर है क्या। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लिया और मोटरबाइक जैसे लगने वाले उस वाहन की एक तस्वीर जल्द ही बेडफोर्डशायर, कैंब्रिजशायर और हर्टफोर्डशायर की ट्रैफिक पुलिस इकाई द्वारा ट्वीट की गई।

क्या लिखा पुलिस अधिकारी ने
एक पुलिस अधिकारी ने पोस्ट के साथ लिखा, "अपने 26 साल की सर्विस के दौरान पहली बार मैंने इस तरह का कोई  वाहन देखा है। इसे एक मोटरवे पर रोका गया है और सारी जांच की गई। फिर भी मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह क्या है।"

पुलिस ने माना वैध
हालांकि, पुलिस ने वाहन को सड़क पर सवारी करने के लिए वैध माना, क्योंकि वाहन पर एक नंबर प्लेट थी, उसके पेपर्स से पता चला कि सारे टैक्स चुकाए गए थे और वाहन का  इन्श्योरेंस भी किया गया था। इसके साथ ही उसमें लाइटें भी लगी थीं और ब्रेक भी ठीक थे।

Share this article
click me!