
हटके डेस्क। कभी-कभी कोई ऐसी अजीबोगरीब बात होती है, जिसकी वजह साइंटिस्ट भी नहीं समझ पाते हैं। आम आदमी तो ऐसी बातों के बारे में जानकर बस हैरान हो जाता है। इटली में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला आाया है। यहां एक 21 साल की लड़की है, जो जब जिम में एक्सरसाइज करती है तो उसके शरीर से पसीने की जगह खून निकलने लगता है। सिर्फ जिम में एक्सरसाइज करने से ही नहीं, किसी तरह की शारीरिक मेहनत करने पर उसके साथ ऐसा ही होता है।
डॉक्टर भी हैं हैरान
धीरे-धीरे लड़की से साथ यह समस्या बढ़ती ही चली गई। मामूली काम करने पर भी उसके शरीर से ब्लड रिसने लगता था। उसकी परेशानी बढ़ती जा रही थी और वह कोई काम करने लायक नहीं रह गई थी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर भी उसकी यह हालत दख कर हैरान रह गए। उन्होंने उसकी कई तरह की जांच-पड़ताल की। कई बड़े डॉक्टरों ने उसे देखा। खून रिसने से वह बहुत ही कमजोर हो गई थी। इसलिए उसे तात्कालिक राहत के लिए खून भी चढ़ाया गया। आखिरकार, कई तरह की जांचों के बाद बीमारी का पता चला।
इसे कहते हैं ब्लड स्वेटिंग
डॉक्टरों ने बताया कि यह लड़की एक खास किस्म की रेयर डिजीज ब्लड स्वेटिंग से पीड़ित है। इसमें पसीने की जगह शरीर से खून का रिसाव होने लगता है। इस बीमारी को हेमैटिड्रॉसिस भी कहते हैं। अधिक टेम्परेचर, एक्सरसाइज और ज्यादा मसालेदार भोजन करने से यह बीमारी बढ़ती है। तनाव और चिंता से भी इस तरह की समस्या पैदा होती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी लाखों में किसी एक को होती है, इसलिए इसका कोई पहले से तय इलाज नहीं है।
चल रहा है लड़की का ट्रीटमेंट
बहरहाल, लड़की का इलाज इटली के ही एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर उसके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोई ऐसी दवा नहीं, जिससे इस बीमारी को तत्काल ठीक कर दिया जाए। उनका कहना है कि वे लक्षणों के आधार पर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि लड़की ठीक हो जाएगी, लेकिन उसे एक्सरसाइज और शारीरिक मेहनत के कामों से अभी बचना होगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News