लकवाग्रस्त पति के लिए ऐसा बलिदान

चीन में  रहने वाली एक महिला प्यार की मिसाल है। बीते 22 साल से वो अपने लकवाग्रस्त पति, जिसे अब वो तलाक  दे चुकी है, की सेवा कर रही है। लेकिन इसके लिए उसे अपने पति को तलाक दे दूसरे शख्स से शादी करनी पड़ी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2019 12:19 PM IST / Updated: Dec 27 2019, 09:59 AM IST

चीन: हममें से कई लोगों के रिश्ते टूट जाते हैं। ये ब्रेकअप्स या तलाक इंसान के बीच कड़वे रिश्तों के कारण टूट जाता है। लेकिन चीन में एक महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक लिया ताकि वो जिन्दा रह पाए। जी हां, अपने पति की जान बचाने के लिए महिला ने उससे तलाक ले लिया और किसी और से शादी कर ली।  


22 साल पहले मार दिया था लकवा 
चीन के शान्डोंग में रहने वाली जिआ की जिंदगी तब बदल गई, जब 22 साल पहले उसका पति पचास फ़ीट की ऊंचाई से गिर गया था। इसके बाद जिआ के पति को लकवा मार गया। वो अपना कोई काम नहीं कर पाता। ऐसे में जिआ को ही उसका ख्याल रखना पड़ता था। लेकिन पति की देखभाल के लिए उसे अपना काम छोड़ना पड़ा। 

Latest Videos

पैसों के लिए दूसरी शादी 
जिआ अपने पति से बहुत प्यार करती थी। लेकिन पैसों की किल्लत के कारण उसके लिए पति का इलाज करवा पाना मुश्किल हो गया था। इसके लिए जिआ ने दूसरी शादी करने का फैसला किया। अपने पडोसी की मदद से जिआ को एक ऐसा पति मिल गया, जिसने उसके पति का ख्याल रखने के लिए पैसे देने की हामी भर दी। जिआ ने अपने पति को तलाक दिया और दूसरे शख्स से शादी कर ली।  

आज भी रख रही है ख्याल 
शादी के बाद भी जिआ अपने एक्स पति का ख्याल रखती है। उसके खाने-पीने से लेकर उसके सारे काम करती है। दोनों के बीच के प्यार और त्याग की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख