पत्नी के मोबाइल पर देर रात पति भेजता था अश्लील मैसेज, फिर वो हुआ जो सोचा भी नहीं था

हरियाणा में रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी को अश्लील मैसेज भेजना महंगा पड़ गया। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी ही पत्नी को मैसेज भेजना उसे जेल पहुंचा देगा।

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2019 7:11 AM IST

हिसार: आज के जमाने में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के लिए कई उदाहरण होते हैं, जो उनकी गलतफहमी दूर कर देते हैं। यही बता पतियों पर भी लागू होती है। खासकर भारत में जहां पति अपनी पत्नी को गुलाम समझते हैं। हरियाणा के हिसार में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। जिसके बाद उसे जेल का मुंह देखना पड़ा।  

10 महीने पहले निकाल दिया था घर से 
जानकारी के मुताबिक, हिसार के नारनौंद में रहने वाले इस शख्स ने शादी के तुरंत बाद अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वो उसे हमेशा पीटता था। इतना ही नहीं, 10 महीने पहले शख्स ने पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। लेकिन इतने महीने के बाद उसके पति ने उसे तंग करना शुरू किया। उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए।  

पत्नी ने दर्ज करवाया मामला 
अपने पति द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज से महिला मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। इसलिए उसने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच उसके पति ने उसके मोबाइल कर अश्लील मैसेज भेजे। जिसमें ऑडियो और वीडियो शामिल थे। इन मैसेज से वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। यही कारण है कि उसने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

Share this article
click me!