मुंह खोलकर हंसना पड़ा महिला को महंगा, जबड़ा बंद करने आया डॉक्टर

Published : Sep 12, 2019, 04:36 PM IST
मुंह खोलकर हंसना पड़ा महिला को महंगा, जबड़ा बंद करने आया डॉक्टर

सार

चीन से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को जोर से हंसने के कारण सीधे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दरअसल, हंसने के कारण उसका मुंह खुला रह गया और बंद ही नहीं हुआ।  

चीन: हंसना स्वास्थ्य के लिए फायदेमन्द होता है। डॉक्टर्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला को हंसना महंगा पड़ गया। अपनी हंसी के कारण उसे सीधा डॉक्टर के पास जाना पड़ा। 

अब आप सोच रहे होंगे कि हंसने के कारण महिला डॉक्टर के पास क्यों पहुंच गई? दरअसल, ये महिला चीन के गुएंगडोंग जिले में ट्रेन से ट्रेवल कर रही थी। सफर के दौरान वो अपनी एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थी। तभी किसी बात पर उन्हें हंसी आ गई। महिला इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया। इस कारण उसका जबड़ा ही बंद नहीं हुआ। 

ट्रेन में मौजूद कई लोगों ने उसका जबड़ा बंद करने की कोशिश की लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। महिला की किस्मत अच्छी थी कि उस ट्रेन से एक डॉक्टर भी ट्रेवल कर रहा तह। जब उसे महिला के बारे में पता चला तो वो सीधे उसकी बॉडी में पहुंचा। महिला की हालत काफी खराब थी। वो ना तो बोल सकती थी ना ही उसका मुंह बंद हो रहा था। एक बार के लिए सबको लगा कि महिला को हार्ट अटैक आ गया है। लेकिन जब डॉटर ने जांच की तो पता चला कि जोर से हंसने के कारण उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया था।  इस कारण उसका मुंह बंद नहीं हो पा रहा था। 

डॉक्टर ने काफी देर तक महिला को ठीक करने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार महिला के जबड़े को फिक्स कर दिया गया। ट्रेन से उतरने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।    बाद में पता चला कि महिला के साथ ये दिक्कत पहले भी हो चुकी थी। उसकी दोस्त ने बताया कि इससे पहले जब महिला प्रेग्नेंट थी, तब उल्टियां करते हुए भी उसका जबड़ा हिल गया था। उस समय भी उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।   

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO