फ्लाइट में बाथरूम जाने को गिड़गिड़ाती रही युवती, इस कारण नहीं मिली इजाजत

बगोटा से टोरंटो जा रही एक महिला को फ्लाइट में केबिन क्रू ने बाथरूम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। इस कारण दो घंटे तक इंतजार के बाद महिला ने सीट पर ही टॉयलेट कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2019 11:33 AM IST

डब्लिन: डॉक्टर्स हमेशा लोगों को टॉयलेट ना रोकने की एडवाइस देते हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक, टॉयलेट रोकने से इंसान को कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर यूरिनरी इन्फेक्शन। कई बार बाथरूम में लंबी लाइन होने के कारण या वॉशरूम अवेलेबल ना होने के कारण लोगों को टॉयलेट रोकनी पड़ जाती है। लेकिन अगर आपको बाथरूम खाली होने के बाद भी उसे यूज ना करने दिया जाए तो? ऐस यही कुछ हुआ बगोटा से टोरंटो जा रही एक महिला के साथ। 

पिछले महीने का है वाक्या 
26 साल की ये महिला एयर कनाडा की फ्लाइट से बगोटा से टोरंटो जा रही थी। प्लेन में बोर्ड करने के बाद उसकी फ्लाइट 2 घंटे डिले हो गई। किसी कारण से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर रही थी। इस दौरान महिला को टॉयलेट लगी। उसने कई बार क्रू मेम्बर्स से वाशरूम जाने की इजाजत मांगी लेकिन किसी ने उसे जाने नहीं दिया। 

पैंट में ही किया टॉयलेट 
महिला ने लगातार दो घंटे तक क्रू मेंबर्स से रिक्वेस्ट की। ये भी बताया कि अगर उसे बाथरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया तो वो ज्यादा देर तक प्रेशर नहीं रोक पाएगी। लेकिन किसी ने उसकी बता नहीं सुनी। इसके बाद महिला ने अपनी सीट पर ही टॉयलेट कर दिया। ऐसा करने के बाद पूरे फ्लाइट के दौरान सभी ने उसे इग्नोर किया। महिला गीले पैंट में 7 घंटे सीट पर बैठी रही। उतारते वक्त जब उसने क्रू की शिकायत करनी चाही तो कोई भी उसके सामने नहीं आया। 


नियम का दिया गया हवाला 
फ्लाइट में जब तक प्लेन टेकऑफ नहीं करता पैसेंजर्स को बाथरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता। नियम के मुताबिक, टेकऑफ के बाद ही किसी को बाथरूम यूज करने की परमिशन मिलती है। इस कारण महिला को टॉयलेट नहीं जाने दिया गया। हालांकि, फ्लाइट से उतरने के बाद महिला ने इसकी शिकायत की। जिसमें कहा गया कि अर्जेंट होने पर उसे बाथरूम का इस्तेमाल करने दिया जाना चाहिए थे। एयर कनाडा ने महिला को माफी के तौर पर कुछ वॉचर्स दिए। लेकिन क्रू मेम्बर्स केखिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

 
 

Share this article
click me!