
यूरोप: नोटबंदी के बाद भारत में कई नोट जारी हुए थे। 500 और एक हजार के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। जब नए नोट जारी हुए थे, तो उसके साथ कई अफवाहें भी उड़ी थी। इनमें सबसे मशहूर हुआ था नोट में लगा चिप। कहा गया था कि नए नोटों में चिप लगा है, जिससे लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इससे ब्लैक मनी पर लगाम लगाई जा सकेगी।
लेकिन आखिर में ये सारी बातें महज अफवाह निकली। लेकिन दुनिया में एक ऐसा नोट है, जिसमें असल में चिप लगी है। साथ ही इस नोट में ऐसी कई खासियत है, जो इसे सबसे सिक्योर बनाती है। ये हैं यूरोप में चलने वाली यूरो करेंसी। इसे दुनिया का सबसे सिक्योर नोट कहा जा सकता है।
इस नोट की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका डिजाइन क्लासिक रखा गया है। जो रोम से प्रभावित है। ये नोट 6 अलग-अलग रंगों में मिलता है और हर रंग के नोटों का साइज अलग है। आपको बतादें कि ये दुनिया के सबसे हाईटेक नोट हैं। इन्हें अगर वॉशिंग मशीन में 90 डिग्री तापमान पर धो दिया जाए, तो भी ये नहीं फटेंगे। साथ ही इन नोटों पर केमिकल्स का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इन्हें इतनी तकनीकों के साथ बनाया जाता है कि इसकी नकल कर पाना नामुमकिन होता है। इस नोट में आठ सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जिस कारण इसकी नकल पॉसिबल नहीं है।
इसमें वॉटरमार्क, कलरफुल नंबर, सिक्योरिटी थ्रेड, स्पेशल पेपर पर स्पेशल प्रिंटिंग, होलोग्राम स्ट्रिप, होलोग्राम पैच और पोट्रेट विंडो शामिल हैं। इतनी तकनीक के बाद इन नोटों को यूज के लिए मार्केट में उतारा जाता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News