ये है दुनिया का सबसे हाईटेक नोट, वाशिंग मशीन की धुलाई में भी नहीं फटेगा

हर देश की पहचान उसकी करेंसी से हो जाती है। हर देश की अपनी अलग करेंसी होती है। भारत में भी नोटबंदी के बाद कई नए नोट जारी किए गए। इनमें 10 रुपए से लेकर 2 हजार तक के पिंक नोट भी शामिल हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2019 10:22 AM IST

यूरोप: नोटबंदी के बाद भारत में कई नोट जारी हुए थे। 500 और एक हजार के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। जब नए नोट जारी हुए थे, तो उसके साथ कई अफवाहें भी उड़ी थी। इनमें सबसे मशहूर हुआ था नोट में लगा चिप। कहा गया था कि नए नोटों में चिप लगा है, जिससे लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इससे ब्लैक मनी पर लगाम लगाई जा सकेगी।  

लेकिन आखिर में ये सारी बातें महज अफवाह निकली। लेकिन दुनिया में एक ऐसा नोट है, जिसमें असल में चिप लगी है। साथ ही इस नोट में ऐसी कई खासियत है, जो इसे सबसे सिक्योर बनाती है। ये हैं यूरोप में चलने वाली यूरो करेंसी। इसे दुनिया का सबसे सिक्योर नोट कहा जा सकता है। 

Latest Videos

इस नोट की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका डिजाइन क्लासिक रखा गया है। जो रोम से प्रभावित है। ये नोट 6 अलग-अलग रंगों में मिलता है और हर रंग के नोटों का साइज अलग है। आपको बतादें कि ये दुनिया के सबसे हाईटेक नोट हैं। इन्हें अगर वॉशिंग मशीन में 90 डिग्री तापमान पर धो दिया जाए, तो भी ये नहीं फटेंगे। साथ ही इन नोटों पर केमिकल्स का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इन्हें इतनी तकनीकों के साथ बनाया जाता है कि इसकी नकल कर पाना नामुमकिन होता है। इस नोट में आठ सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जिस कारण इसकी नकल पॉसिबल नहीं है। 

इसमें वॉटरमार्क, कलरफुल नंबर, सिक्योरिटी थ्रेड, स्पेशल  पेपर पर स्पेशल प्रिंटिंग, होलोग्राम स्ट्रिप, होलोग्राम पैच और पोट्रेट विंडो शामिल हैं। इतनी तकनीक के बाद इन नोटों को यूज के लिए मार्केट में उतारा जाता है। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप